देश

‘असम के लिए शानदार दिन’, हिमंत की ताजपोशी पर गदगद हुए प्रधानमंत्री; गडकरी ने दिया 2 लाख करोड़ का तोहफा

असम की राजनीति में आज एक नया इतिहास लिखा गया. हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर न केवल अपनी सत्ता बरकरार रखी, बल्कि एक ऐसा रिकॉर्ड भी बना दिया जो अब तक किसी गैर-कांग्रेसी नेता के नाम नहीं था. गुवाहाटी के इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मौजूद रहे और उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा को एक ‘बेहतरीन प्रशासक’ बताते हुए उनके काम की जमकर तारीफ की.

‘असम के लिए शानदार दिन’: PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए दिल जीतने वाला संदेश लिखा. उन्होंने कहा, “असम के लिए यह एक शानदार दिन है. लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार ने सत्ता संभाली है. हिमंत बिस्वा सरमा जी को बधाई, उन्होंने खुद को एक कुशल प्रशासक के रूप में साबित किया है.” पीएम ने न केवल मुख्यमंत्री बल्कि उनके साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों—रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नेओग को भी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

राजनाथ और गडकरी का ‘विकास वाला’ विजन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उम्मीद जताई कि हिमंत के नेतृत्व में असम समावेशी विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा. वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तो असम वालों को बड़ा ‘गिफ्ट’ ही दे दिया. उन्होंने बताया कि असम में लगभग 2 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं. गडकरी ने कहा कि यह जनादेश पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और हिमंत के सुशासन पर जनता की मुहर है.

क्यों ऐतिहासिक है ये शपथ ग्रहण?

हिमंत बिस्वा सरमा अब असम के पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं जिन्होंने लगातार दो बार मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है. राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. समारोह का माहौल इतना वीआईपी था कि मंच पर पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण और एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री एक साथ नजर आए.

ये भी पढ़ें: हिमंत बिस्वा सरमा का ‘राजतिलक’: गुवाहाटी में दूसरी बार ली सीएम पद की शपथ, राजनीतिक दिग्गजों से सजी असम की धरती

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

50 minutes ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

1 hour ago

आज का वृषभ राशिफल: काम की व्यस्तता के बीच सेहत और खर्च पर रखें नजर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: आपकी बातों का पड़ेगा असर, नए काम के मिलेंगे मौके; खर्च पर रखें नियंत्रण

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…

1 hour ago