‘असम के लिए शानदार दिन’, हिमंत की ताजपोशी पर गदगद हुए प्रधानमंत्री; गडकरी ने दिया 2 लाख करोड़ का तोहफा
असम में हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें एक कुशल प्रशासक बताते हुए बधाई दी, वहीं नितिन गडकरी ने राज्य के लिए 2 लाख करोड़ की योजनाओं का रोडमैप पेश किया.





