Categories: देश

धन्वंतरि जयंती पर आज पीएम मोदी करेंगे 12,850 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ

PM Modi Launch Health Projects: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को धन्वंतरि जयंती और 9वें आयुर्वेद दिवस के मौके पर यहां ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (एआईआईए) में लगभग 12,850 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी कई परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में एक नई शुरुआत करते हुए 70 साल और उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य सेवा कवरेज का विस्तार करेंगे. इसका लाभ सभी बुजुर्गों को मिलेगा, चाहे उनकी आय कुछ भी हो.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया, “प्रधानमंत्री का लक्ष्य पूरे देश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है. इसी के तहत वह स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के लिए कई संस्थानों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.”

एआईआईए के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे PM

प्रधानमंत्री मोदी देश के पहले ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (एआईआईए) के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे. इसमें पंचकर्म अस्पताल, औषधि निर्माण के लिए आयुर्वेदिक फार्मेसी, खेल चिकित्सा इकाई, केंद्रीय पुस्तकालय, आईटी और स्टार्ट-अप इन्क्यूबेशन केंद्र, और 500 सीटों वाला सभागार शामिल होगा.

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के मंदसौर, नीमच और सिवनी में तीन मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे.

दिल्ली एम्स में नई स्वास्थ्य सेवाओं का उद्घाटन

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, पश्चिम बंगाल के कल्याणी, बिहार के पटना, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, मध्य प्रदेश के भोपाल, असम के गुवाहाटी और नई दिल्ली के एम्स में नई स्वास्थ्य सेवाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा, जिसमें जन औषधि केंद्र भी शामिल होंगे.

पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरकारी मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक और ओडिशा के बरगढ़ में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का भी उद्घाटन करेंगे.

प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के शिवपुरी, रतलाम, खंडवा, राजगढ़ और मंदसौर में पांच नर्सिंग कॉलेजों का शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मणिपुर, तमिलनाडु और राजस्थान में 21 क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण आयुष्मान भारत स्वास्थ्य ढांचा मिशन के तहत होगा.

इंदौर में ईएसआईसी का होगा उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी इंदौर (मध्य प्रदेश) में ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे और हरियाणा के फरीदाबाद, कर्नाटक के बोम्मासांद्रा और नरसापुर, मध्य प्रदेश के इंदौर, उत्तर प्रदेश के मेरठ और आंध्र प्रदेश के अच्युतापुरम में ईएसआईसी अस्पतालों का शिलान्यास करेंगे. इन परियोजनाओं से लगभग 55 लाख लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी.

प्रधानमंत्री 11 प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में ड्रोन सेवाएं भी शुरू करेंगे ताकि स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराई जा सकें. इन संस्थानों में एम्स ऋषिकेश, एम्स बीबीनगर (तेलंगाना), एम्स गुवाहाटी, एम्स भोपाल, एम्स जोधपुर (राजस्थान), एम्स पटना, एम्स बिलासपुर, एम्स रायबरेली (उत्तर प्रदेश), एम्स रायपुर (छत्तीसगढ़), एम्स मंगलगिरी (आंध्र प्रदेश), और इंफाल (मणिपुर) शामिल हैं.

साथ ही पीएम मोदी एम्स ऋषिकेश से हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सेवा का भी शुभारंभ करेंगे, जिससे आपात स्थिति में तेजी से चिकित्सा सेवा मिल सकेगी.

यू-विन पोर्टल लॉन्च करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी यू-विन पोर्टल लॉन्च करेंगे, जो गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिए टीकाकरण प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल बनाएगा. इससे गर्भवती महिलाओं और 16 साल तक के बच्चों को समय पर 12 बीमारियों से बचाव के टीके मिल सकेंगे.

साथ ही प्रधानमंत्री एक और पोर्टल लॉन्च करेंगे जो स्वास्थ्य पेशेवरों और संस्थानों के लिए केंद्रीकृत डेटाबेस की तरह काम करेगा.

प्रधानमंत्री मोदी स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं शुरू करेंगे. वे ओडिशा के भुवनेश्वर में सेंट्रल ड्रग्स टेस्टिंग लेबोरेटरी का उद्घाटन करेंगे.

वह ओडिशा के खोरधा और छत्तीसगढ़ के रायपुर में योग और प्राकृतिक चिकित्सा के दो केंद्रीय अनुसंधान संस्थानों की आधारशिला रखेंगे. प्रधानमंत्री मोदी चार आयुष उत्कृष्टता केंद्र भी लॉन्च करेंगे.

स्वास्थ्य क्षेत्र में “मेक इन इंडिया” को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री पांच प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव योजनाओं के तहत परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिसमें उच्च स्तरीय मेडिकल उपकरण और महत्वपूर्ण दवाइयों का निर्माण होगा. ये परियोजनाएं गुजरात के वापी, तेलंगाना के हैदराबाद, कर्नाटक के बेंगलुरु, आंध्र प्रदेश के काकीनाडा, और हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में होंगी. प्रधानमंत्री “देश का प्रकृति परीक्षण अभियान” भी शुरू करेंगे, जो लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगा.

आईएएनएस

Recent Posts

चीन की सड़कों से अचानक गायब हुए हीरो-हीरोइन के पोस्टर, जानिए क्यों रातों-रात लगा दिए गए वैज्ञानिकों के फोटो

China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…

1 minute ago

लैब में बन गया असली सोना…पीले धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

4 minutes ago

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

32 minutes ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

37 minutes ago

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

1 hour ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

2 hours ago