आस्था

धनतेरस पर धनिया से आएंगे अच्छे दिन, घर लाकर कर लें ये छोटा सा काम, पूरे साल नहीं होगी धन की कमी

Dhanteras 2024 Dhaniya Upay: धनतेरस का त्योहार, 29 अक्टूबर को यानी आज है. भगवान धन्वंतरि और कुबेर देव को समर्पित इस पर्व पर कुछ चीजों की खरीदारी शुभ मानी जाती है. इसके अलावा इस दिन सोना-चांदी, पीतल के बर्तन, झाड़ू, नमक और धनिया खरीदना शुभ होता है. कहते हैं कि धनतेरस के दिन धनिये से जुड़े उपाय भी काफी मंगलकारी होते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं धनतेरस पर धनिया से जुड़े उपाय क्या हैं.

धनतेरस पर धनिया का उपाय

धनतेरस पर आज शुभ मुहूर्त में बाजार से धनिया खरीदकर ले आएं. फिर इसे भगवान धन्वंतरि देव, कुबेर महाराज और माता लक्ष्मी की अर्पित करें. ऐसा करने के बाद देवी-देवताओं से अपनी मनोकामना करें. इतना करने के बाद किसी नए बर्तन में एक चांदी का सिक्का डालें और उसके ऊपर धनिया रख दें.

नए बर्तन में रखे चांदी के सिक्के और धनिये की दिवाली तक पूजा करें. फिर, अगले दिन इसमें से थोड़े से बीज लेकर घर के आंगन में रखे गमले में बो दें.

बचे हुए धनिया और चांदी के सिक्के को लाल रंग के कपड़ें में बांधकर तिजोरी या उस स्थान पर रख दें, जहां आप धन या गहने और पैसे रखते हैं.

धनतेरस पर इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. साथ ही साथ कुबेर महाराज, धन्वंतरि देव और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पूरे साल बनी रहेगी. मान्यता है कि धनतेरस पर इस उपाय को करने से पूरे साल आर्थिक तंगी दूर रहता है. साथ ही घर में सुख-संपन्नता और खुशहाली आती है.

Dipesh Thakur

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

49 minutes ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

1 hour ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

1 hour ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

1 hour ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

2 hours ago