देश

भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहा आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन, सुरक्षाबलों को जारी हुआ अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को शांति रास नहीं आ रही है. खुफिया एजेंसियों ने बताया कि पाकिस्तान बड़े पैमाने पर हथियारों और ड्रग्स की सप्लाई भारत में करने की कोशिश कर रहा है. जानकारी के मुताबिक ऐसी सूचना मिली कि आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन पाकिस्तान से भारत की सरहद में ड्रग्स और हथियारों का एक बड़ा कन्साइनमेंट श्रीनगर में सप्लाई करने की पूरी कोशिश कर रहा है. इंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक पाकिस्तान से भारत तक सप्लाई का पूरा रूट भी साझा किया गया है, जिस से उस रूट पर सुरक्षाबलों की तैनाती की जाए और नजर रखी जाए.

राजौरी जिले में 2 ड्रग तस्कर गिरफ्तार 
दरअसल ताजा मामला एक दिन पहले का है जिसमें जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पुलिस ने पंजाब के दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया. दोनों तस्करों को राजौरी जिले के सुंदरबनी इलाके से गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में पुलिस ने कहा कि उन्होंने पंजाब के दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद ड्रग तस्करों ने अंतर्राज्यीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया. जानकारी के मुताबिक तस्करों के कब्जे से लगभग 22 किलोग्राम हेरोइन बरामद कि गई.

इसे भी पढ़ें : “भ्रम फैलाती है बीजेपी, जिन्ना और केरल की मुस्लिम लीग अलग”, CM भूपेश बघेल ने बीजेपी पर कसा तंज

रूट पर सुरक्षाबलों की तैनाती
इंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक पाकिस्तान से भारत तक सप्लाई का पूरा रूट भी साझा किया गया है, जिस से उस रूट पर सुरक्षाबलों की तैनाती कि जाये ओर नजर रखी जाये.इंटेलिजेंस ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे रुट पर सुरक्षा बलों कि कड़ी सुरक्षा तैनात है इस से आंतकी सगठों के इरादे नाकामयाब होगें.

Amzad khan

Recent Posts

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

12 seconds ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

8 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को नोटिस

CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…

35 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

50 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

53 minutes ago