देश

India GDP:  Q4FY23 में 6.1% बढ़ी भारत की GDP,ग्रोथ रेट रही 7 फीसदी

India GDP: भारत की अर्थव्यवस्था के सेहत में सुधार हुआ है. दरअसल, वित्तीय वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में भी देश की GDP में बढ़त जारी है. 6.1 फीसदी बढ़त के साथ देश की अर्थव्यवस्था ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखा है. बता दें कि इस आंकड़े के साथ भारत का ग्रोथ रेट भी 7.2 फीसदी तक पहुंच गया है. इससे एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत की स्थिति मजबूत हुई है. भारत की GDP का आकार करीब 3.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है.

पिछली तिमाही में 4.5 फीसदी की वृद्धि

सरकारी आंकड़ों से पता चला है कि जनवरी-मार्च तिमाही में अर्थव्यवस्था ने 6.1 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल किया है. वहीं, पिछली तिमाही में देश की जीडीपी में 4.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी.

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने बताया कि मार्च 2023 तिमाही में अक्टूबर-दिसंबर और जुलाई-सितंबर 2022 के मुकाबले जीडीपी ग्रोथ अधिक रहा है. आंकड़ों से यह भी पता चला कि भारत ने एक उपलब्धि हासिल की है.

2021-22 के मुकाबले में कम ग्रोथ रेट

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पूरे वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्रोथ रेट 7.2 प्रतिशत है. पहले जो अनुमान लगाया गया था वो करीब 7 प्रतिशत की थी. हालांकि, ये विकास दर 2021-22 में दर्ज 9.1 प्रतिशत विस्तार से थोड़ा कम है. यह उपलब्धि भारत को चीन से बेहतर प्रदर्शन करते हुए सबसे तेजी से बढ़ती उभरती अर्थव्यवस्था के रूप में पहचान दिलाई है.

सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि भारतीय अर्थव्यवस्था में अप्रैल में गति आई. इसकी मुख्य वजह जीएसटी कलेक्शन और सर्विस, टैक्स थी. हालांकि, इस अवधि के दौरान निर्यात और आयात दोनों में गिरावट आई. वहीं अगर मानसून के खतरे को छोड़कर देखा जाए तो भारत की अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष (अप्रैल 2023 से मार्च 2024) 6.5 प्रतिशत की वृद्धि के अनुमान को पीछे छोड़ सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

Diwali 2026: दिवाली की रात जरूर करें इन 4 पाठों का जाप, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा, जानें शुभ मंत्र

Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…

2 hours ago

दिवाली के दिन कुलगाम में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़े दो संदिग्ध, चीनी पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद

दिवाली के दिन जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.…

4 hours ago