देश

Holi-2024: वृन्दावन में भक्ति के रंग में रंगे दिखे देशी-विदेशी श्रद्धालु, श्री प्रियाकांत जू मंदिर में जमकर खेली होली

Holi-2024 In Vrindavan: उत्तर प्रदेश के साथ ही पूरा देश होली के रंग में मगन नजर आ रहा है. तो वहीं तीर्थनगरी मथुरा में एक अलग ही होली देखने को मिल रही है. यहां पर भक्त अपने भगवान कान्हा के साथ मंदिर में होली खेल रहे हैं. देश-विदेश से आए श्रद्धालु लगातार श्रीकृष्ण के धाम पहुंच रहे हैं. रविवार को भी वृंदावन में धूमधाम से होली खेली गई. यहां भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर के मंदिर प्रियाकांत जू पर होली खेलने के लिए बड़ी संख्या में देश-विदेश से भक्त पहुंचे तो वहीं देवकीनन्दन ठाकुर ने घंटों लोगों पर रंग बरसाया. इस दौरान लोग कान्हा की भक्ति में रमे नजर आ रहे थे.

बता दें कि वृंदावन स्थित ठाकुर प्रियाकांत जू मंदिर पर प्रत्येक वर्ष इसी तरह से होली खेली जाती है और इस होली का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं. देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के साथ मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल और फूलों की होली खेली. मंदिर अट्टालिका से भक्तों पर हाइड्रोलिक पिचकारी से रंग गिराया तो श्रद्धालु झूमकर नृत्य करने लगे. भक्तजन ब्रज के रंगों में रंगे नजर आए. मालूम हो कि प्रियाकांत जू मंदिर पर विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा होली महोत्सव का आयोजन हर साल किया जाता है. सुबह से ही यहां पर रंगों की बारिश होने लगती है और एक-एक कर लाखों में यहां पर भक्त एकत्र होकर भक्ति के रंग से सराबोर होता है. देवकीनंदन महाराज ने प्रियाकांत जू विग्रह पर गुलाल लगाया. उसके बाद कलाकारों ने नगाढ़ा बजाकर होली महोत्सव की शुरूआत की. इसके बाद फूलों की होली का आयोजन हुआ.

ये भी पढ़ें-धर्मनगरी में अश्लीलता का खेल: होली मिलन के नाम पर वृंदावन के पास कराया गया वैली डांस, परोसी गई मदिरा, पॉश कॉलोनी में हुई कॉकटेल पार्टी

जानें कब खेली जाएगी होली

आज रात में होलिका दहन के बाद ही रंग शुरू हो जाएगा. हालांकि आचार्यों के मुताबिक होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा को भद्रा के बाद शुभ मुहूर्त में करते हैं, जबकि रंगों वाली होली चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि में खेली जाती है. हिंदू पंचांग में होली का उत्सव फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है लेकिन इस बार 25 और 26 को दो पूर्णिमा हैं, जिस वजह से होली खेलने को लेकर लोग दुविधा में हैं. ऐसे में इस साल फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि 24 मार्च को सुबह 9:23 से लेकर 25 मार्च को दोपहर 12:29 तक है. लेकिन होली का त्योहार 25 मार्च को नहीं मनाया जाएगा क्योंकि उस दिन फाल्गुन पूर्णिमा तिथि सुबह दोपहर 12:29 तक मान्य है. उस दिन फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान और दान तो होगा लेकिन रंग खेलने के लिए आचार्यों ने 26 मार्च के दिन को ही शुभ माना है. हालांकि अलग-अलग मान्यताओं के चलते कई जगहों पर 25 तो कहीं-कहीं 26 मार्च को होली मनाई जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago