यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो-सोशल मीडिया)
Holi 2024: होली के मौके पर यूपी की योगी सरकार ने अपने प्रदेश के लोगों को खास तोहफा दिया है. इसको लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने पूरा खाका तैयार कर लिया है. होली के दौरान यूपी वालों को सुगम यातायात की सुविधा मिले, इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया गया है. यूपी के लोगों को ये सुविधा 22 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक मिलेगी.
इसको लेकर परिवहन निगम ने बैठक भी कर ली है. परिवहन निगम ने चालकों और परिचालकों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं. साथ ही प्रबंध निदेशक की ओर से निर्देश दिया गया है कि, सभी बसों की मेंटेनेंस संबंधी दिक्कतों को इस दौरान दूर कर लिया जाए. परिवहन विभाग ने बैठक के दौरान अनुमान लगाया है कि 22 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल तक यात्रियों की संख्या अधिक रह सकती है. 24 और 25 मार्च को होली का त्यौहार है. इसको देखते हुए लोग 22 तारीख से लोगों के आवागमन शुरू हो जाएगा और बसों का इस्तेमाल बढ़ जायेगा. तो वही उसके बाद 29 मार्च को गुड फ्राइडे है और फिर शनिवार और रविवार है. इस वजह से भी एक लंबी छुट्टी मिलने के बाद लोग 31 तक वापसी कर सकते हैं.
इस सुविधा को लेकर परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने बैठक करने के बाद आदेश जारी करते हुए कहा है, ” 24 और 25 मार्च को होली का त्योहार और 29 मार्च को गुड फ्राइडे और उसके बाद शनिवार,रविवार को देखते हुए कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं, जिससे निर्बाध संचालन किया जा सके.” उन्होंने आगे कहा है कि इसके साथ ही लखनऊ स्थित चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस अड्डे समेत प्रदेश में 16 बस अड्डे पर कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिया है कि त्योहार से पहले ही सभी बसों की मेंटेनेंस संबंधी दिक्क्तों को दूर कर लिया जाए ताकि यात्रियों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े.
-भारत एक्सप्रेस
दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…
Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…
Durga Puja 2026: बंगाल की दुर्गा पूजा में बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन का विशेष…
Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…
Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…