Bharat Express DD Free Dish

Holi 2024: होली के मौके पर योगी सरकार ने यूपी को दिया बड़ा तोहफा, 22 मार्च से 1 अप्रैल तक मिलेगी ये खास सुविधा

UP News:होली पर्व के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया है. साथ ही परिवहन विभाग के चालकों और परिचालकों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं.

CM Yogi

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो-सोशल मीडिया)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Holi 2024: होली के मौके पर यूपी की योगी सरकार ने अपने प्रदेश के लोगों को खास तोहफा दिया है. इसको लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने पूरा खाका तैयार कर लिया है. होली के दौरान यूपी वालों को सुगम यातायात की सुविधा मिले, इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया गया है. यूपी के लोगों को ये सुविधा 22 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक मिलेगी.

इसको लेकर परिवहन निगम ने बैठक भी कर ली है. परिवहन निगम ने चालकों और परिचालकों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं. साथ ही प्रबंध निदेशक की ओर से निर्देश दिया गया है कि, सभी बसों की मेंटेनेंस संबंधी दिक्कतों को इस दौरान दूर कर लिया जाए. परिवहन विभाग ने बैठक के दौरान अनुमान लगाया है कि 22 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल तक यात्रियों की संख्या अधिक रह सकती है. 24 और 25 मार्च को होली का त्यौहार है. इसको देखते हुए लोग 22 तारीख से लोगों के आवागमन शुरू हो जाएगा और बसों का इस्तेमाल बढ़ जायेगा. तो वही उसके बाद 29 मार्च को गुड फ्राइडे है और फिर शनिवार और रविवार है. इस वजह से भी एक लंबी छुट्टी मिलने के बाद लोग 31 तक वापसी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-Haryana Floor Test: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हासिल किया विश्वास मत, मनोहर लाल खट्टर ने करनाल विधायक पद से दिया इस्तीफा

24 घंटे मिलेंगी बसें

इस सुविधा को लेकर परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने बैठक करने के बाद आदेश जारी करते हुए कहा है, ” 24 और 25 मार्च को होली का त्योहार और 29 मार्च को गुड फ्राइडे और उसके बाद शनिवार,रविवार को देखते हुए कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं, जिससे निर्बाध संचालन किया जा सके.” उन्होंने आगे कहा है कि इसके साथ ही लखनऊ स्थित चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस अड्डे समेत प्रदेश में 16 बस अड्डे पर कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिया है कि त्योहार से पहले ही सभी बसों की मेंटेनेंस संबंधी दिक्क्तों को दूर कर लिया जाए ताकि यात्रियों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read