देश

Holi In UP: मथुरा से लेकर काशी तक जमकर बरसा रंग, फूलों की होली में रंगे कान्हा के भक्त

Holi: होली तो वैसे भी एक नहीं कई दिन का त्योहार है. मथुरा में जहां 40 जिन तक होली मनाई जाती है तो वहीं कानपुर में 8 दिन तक होली खेलने की परम्परा है, लेकिन इस बार ज्योतिष आचार्यों के मुताबिक तिथियों की गणना कुछ इस तरह से की गई है कि देश के तमाम हिस्सों में दो-दो दिन होली मनाई जा रही है और होलिका दहन भी दो दिन हो रहा है. जहां सोमवार की देर रात होलिका दहन हुआ, वहां मंगलवार को जमकर रंग खेला गया तो जहां मंगलवार की देर रात होलिका दहन होगा वहां बुधवार को रंग खेला जाएगा.

हांलाकि मथुरा और काशी में सोमवार की देर रात होलिका दहन हुआ और यहां मंगलवार को ही होली मनाई गई और जमकर रंग खेला गया. मथुरा के वृंदावन में मंगलवार को होली को धूम दिखाई दी. मंदिर में हजारों भक्तो ने भगवान प्रियकांत जू के साथ होली खेली जिसमें भगवताचार्य ठाकुर देवकी नंदन ने अपने भजनों के साथ श्रद्धालुओं को जमकर नाचने गाने को मजबूर कर दिया. इस मौके पर कान्हा के साथ भक्तों ने भी फूलों की होली खेली.

पढ़ें ये भी- Video Viral: हनुमान जी की प्रतिमा के समाने महिलाओं ने बिकनी पहन किया रैंप वॉक और डांस, कांग्रेस ने BJP पर लगाया अश्लीलता फैलाने का आरोप

काशी के गंगा घाटों पर उमड़ी होली के मस्तानों की टोली

काशी की बात करें तो यहां मंगलवार को सुबह से ही गंगा घाटों पर मस्तानों की टोली एकत्र दिखाई दी. इस मौके पर आम लोगों के साथ ही बीएचयू, काशी विद्यापीठ समेत विभिन्न विश्वविद्यालयों व कॉलेजों के विद्यार्थी भी रंग खेलते दिखाई दिए. सभी ने गंगा घाटों पर पहुंचकर जमकर होली का आनंद उठाया खेली. जगह-जगह अबीर- गुलाल उड़ने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था जो कि दोपहर के बाद तक चलता रहा. इस मौके पर हास्य- व्यंग्य की फुहार भी देखने को मिली.

लखनऊ में निकली शोभायात्रा

लखनऊ के चौक में सोमवार को होली खेली गई. लगभग 100 साल पुरानी परंपरा के तहत यहां होली खेली जाती है. होली चौक में शोभायात्रा यात्रा निकाली जाती है जिसमे मुसलमान वर्ग शोभायात्रा का स्वागत करते हैं और लोगों को एकता का संदेश देते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago