देश

Karnataka HC ने बीजेपी विधायक को दी अंतरिम जमानत, 40 लाख का रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था बेटा, घर में मिला था 8 करोड़ कैश

Karnataka BJP MLA: कर्नाटक हाई कोर्ट ने मंगलवार को निविदा के लिए रिश्वत मामले में आरोपी भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा को अंतरिम जमानत दे दी. जस्टिस के. नटराजन की अध्यक्षता वाली अदालत ने जमानत देने के बाद आरोपी विधायक को आदेश के 48 घंटे के भीतर जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया. हाल ही में विधायक के बेटे प्रशांत मादल को 40 लाख रु. की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था.

इसके बाद छापेमारी जारी रखते हुए लोकायुक्त अधिकारियों ने प्रशांत मादल और उसके सहयोगियों के घरों से 8.12 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे. अधिकारियों ने 1.6 किलोग्राम सोना भी जब्त किया था. इस मामले में अदालत ने कहा कि आरोपी विधायक को तब तक के लिए जमानत दी जाएगी, जब तक कि लोकायुक्त पुलिस उसके खिलाफ अपनी रिपोर्ट और दस्तावेज जमा नहीं कर देती.

बेटे की गिरफ्तारी के बाद फरार थे बीजेपी विधायक

रिश्वत मामले में बेटे की गिरफ्तारी के बाद से ही विधायक फरार चल रहे थे. वहीं कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद बीजेपी विधायकों का उनके समर्थकों ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया. बीजेपी विधायक के काफिले के साथ सैकड़ों की संख्या में समर्थक चल रहे थे और जमकर नारेबाजी हो रही थी.

सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी को घेरा

वहीं बीजेपी विधायक को मिली जमानत की खबर पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया और पीएम मोदी पर निशाना साधा. सीएम केजरीवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री जी, मनीष सिसोदिया के घर से रेड में कुछ नहीं मिला. उन पर CBI, ED की सारी धारायें लगाकर गिरफ़्तार कर लिया. आपकी पार्टी के MLA के यहां इतना कैश मिला, उसकी गिरफ़्तारी नहीं? अब आप कभी भी भ्रष्टाचार से लड़ने की बात तो मत ही करना. आपके मुंह से अच्छा नहीं लगता.”

ये भी पढ़ें: Karnataka: बीजेपी MLA का बेटा 40 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 1.7 करोड़ कैश बरामद

दावणगेरे में पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल ने एक रैली की थी और उस दौरान भी सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि बीजेपी विधायक के बेटे को करोड़ों के कैश के साथ गिरफ्तार किया गया लेकिन गिरफ्तारी मनीष सिसोदिया की हुई.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

4 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago