देश

Pahalgam Terror Attack: गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राष्ट्रपति से की मुलाकात… 20 देशों दी गई हमले के बारे में जानकारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. यह बैठक मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद बुलाई गई थी, जिसमें एक नेपाली नागरिक सहित 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिनमें से ज़्यादातर पर्यटक थे.

रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रियों ने राष्ट्रपति को पहलगाम आतंकवादी हमले के बारे में जानकारी दी, जिसमें घटना और मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में बैठक की तस्वीर के साथ कहा, “केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.”

भारत ने 20 देशों के राजनयिकों को दी जानकारी

इस बीच, विदेश मंत्रालय (MEA) ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बारे में जानकारी देने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, इटली, कतर, जापान, चीन, रूस, जर्मनी, फ्रांस के शीर्ष राजनयिकों को बुलाया. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इन राजदूतों को 30 मिनट तक चली बैठक के दौरान जानकारी दी. विक्रम मिस्री ने गुरुवार को पहलगाम आतंकी हमले के बारे में जर्मनी, जापान, पोलैंड, ब्रिटेन और रूस समेत नई दिल्ली में स्थित चुनिंदा देशों के राजदूतों को जानकारी दी. पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के क्रम में भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया है.

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर सुरक्षा पर कैबिनेट समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के क्रम में, भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया है.” बयान में कहा गया है, “भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीज़ा 27 अप्रैल 2025 से रद्द कर दिए गए हैं. पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीज़ा केवल 29 अप्रैल 2025 तक वैध होंगे.”

करतारपुर कॉरिडोर को खुला रखा गया

वैध प्रमाण-पत्र के साथ अटारी सीमा से प्रवेश करने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को वापस लौटने के लिए 1 मई तक का समय दिया गया है, जबकि एसवीईएस वीजा वाले लोगों को 48 घंटे से कम समय में वापस लौटना होगा. हालांकि, तनाव बढ़ने के बावजूद पंजाब के गुरदासपुर जिले में स्थित करतारपुर कॉरिडोर को पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए खुला रखा गया है.

इसके अलावा कहा गया कि वर्तमान में भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को अपने संशोधित वीज़ा की अवधि समाप्त होने से पहले भारत छोड़ देना चाहिए. विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा करने से बचने की सख्त सलाह दी है. वर्तमान में पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों को भी जल्द से जल्द भारत लौटने की सलाह दी गई है.

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर का दौरा करेंगे

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी पहलगाम हमले के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को श्रीनगर का दौरा करेंगे. सेना प्रमुख बैसरन स्थित घटनास्थल का दौरा करेंगे, इसके अलावा स्थानीय सैन्य शीर्ष कमांडर और अन्य 15 कोर कमांडर और राष्ट्रीय राइफल्स के साथ हालात और तैयारी की समी7ा करेंगे. सरकार की आगे की रणनीति के लिहाज से सेना प्रमुख का यह कदम अहम माना जा रहा है.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की, बैठक में अन्य लोगों के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर शामिल हुए.


ये भी पढ़ें: PM Modi In Bihar: पीएम मोदी ने भाषण से पहले पहलगाम हमले के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, बोले- भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘हर संभव मदद मिलेगी…’: चक्रवात अर्नब के हालात पर अमित शाह की नजर, जल्द पहुंचेगी केंद्रीय टीम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

12 minutes ago

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

37 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

37 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

2 hours ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

2 hours ago