देश

सहारा में फंसा पैसा मिलेगा वापस, गृह मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया ‘सहारा रिफंड पोर्टल’, जानें पूरा प्रोसेस

सहारा में जिनका पैसा फंसा है उनके लिए आज का दिन बहुत ही खास है. सहारा इंडिया के निवेशकों को उनका पैसे दिलाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मंगलवार को नई दिल्ली में ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ लॉन्च कर दिया है. पोर्टल के जरिए सहारा में जमा पैसा लोगों को मिलने लगेगी. हालांकि इसके जरिए 4 को-ऑपरेटिव सोसाइटी के निवेशक ही अपना पैसा पाने के लिए पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं.

बता दें कि को-ऑपरेटिव सोसाइटीज के 10 करोड़ निवेशकों के पैसे फंसे हुए हैं. बात करें प्रदेशवार की तो इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के लोगों की संख्या सबसे अधिक है. कई सालों से लोग पैसे के लिए सहारा के चक्कर लगा रहे हैं.

ये निवेशक कर सकेंगे आवेदन

बता दें कि इसके जरिए 4 को-ऑपरेटिव सोसाइटी के निवेशक आवेदन कर कर सकेंगे. इनमें आवेदन सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड भोपाल, सहारा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड लखनऊ, स्टार्स मल्टीपर्पज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड हैदराबाद, हमारा इंडिया क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड कोलकाता और ऊपर की शुरुआती तीन सोसाइटीज का कोई भी निवेशक जिसने 22 मार्च 2022 से पहले इस स्कीम में पैसा जमा किया हो वो रिफंड पाने के लिए योग्य है. इसके अलावा स्टार्स मल्टीपर्पज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड हैदराबाद के वे निवेशक जिन्होंने 29 मार्च 2023 से पहले आवेदन किया हो वो इसके योग्य हैं.

रिफंड पाने के लिए आपको https://mocrefund.crcs.gov.in/ पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करते हुए बाकि की प्रक्रिया करनी होगी.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में आज फिर हो सकती है मूसलाधार बारिश, यमुना के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी, क्या शहर डूब जायेगा?

जस्टिस सुभाष रेड्डी की निगरानी में पूरी की जाएगी प्रोसेस

पोर्टल पर निगरानी तंत्र भी बनाया गया है. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज आर सुभाष रेड्डी की निगरानी में पूरी प्रक्रिया होगी. वहीं एडवोकेट गौरव अग्रवाल जस्टिस रेड्डी का प्रक्रिया में सहयोग करेंगे. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के अगस्त 2012 में सहारा ग्रुप की दो कंपनियों सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉर्पोरेशन (SIRECL) और सहारा हाउसिंग इंडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड (SHICL) को इन्वेस्टर्स का पैसा लौटाने के निर्देश के बाद सहारा-सेबी एस्क्रो अकाउंट खोले गए थे. इस खाते में सहारा ग्रुप की ओर से पैसे जमा करवाए गए थे.

Rohit Rai

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

6 hours ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

6 hours ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

7 hours ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

7 hours ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

8 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

8 hours ago