केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह. (फाइल फोटो)
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज लखनऊ दौरे पर जाएंगे. गृहमंत्री यहां उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इस दौरान सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे. चयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने का कार्यक्रम डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा.
गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण 60,244 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 12:05 बजे लखनऊ पहुंचेंगे और 12:30 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां वह लगभग एक घंटे तक रुकेंगे.
गृह मंत्री (Amit Shah) के आगमन को लेकर राजधानी की सुरक्षा-व्यवस्था को और भी सख्त कर दिया गया है. चप्पे-चप्पे पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. वहीं इस कार्यक्रम को देखते हुए रविवार 4 बजे तक रूट डायवर्जन लागू किया गया है. इस कार्यक्रम का आयोजन वृंदावन कॉलोनी स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- योगी सरकार की संपन्न हुई अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा, बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन और जैमर से कड़ी निगरानी
लखनऊ प्रशासन ने ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 जारी किया है, जिस पर आमजन संपर्क करके रूट डायवर्जन को लेकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. वहीं इस दौरान एंबुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन, आकस्मिक सेवा वाहन को प्रतिबंधित मार्ग पर आवागमन की अनुमति रहेगी.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…