देश

गृह मंत्री अमित शाह ने संगम में लगाई डुबकी, कई साधु-संत रहे मौजूद

गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मठों, मंदिरों और अखाड़ों के संतों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संगम में पवित्र डुबकी लगाई. संत समाज ने उन्हें वैदिक विधि से स्नान करवाया और मां गंगा का पावन जल गृहमंत्री पर छिड़ककर पूजा-अर्चना कराई. स्नान के बाद गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने संगम पर ही विशेष पूजा अर्चना की और संगम आरती में भी हिस्सा लिया. इस दौरान, गृहमंत्री अमित शाह के साथ उनकी पत्नी सोनल शाह, बेटे जय शाह और पुत्र वधु व पोतियों ने भी स्नान और पूजा पाठ में हिस्सा लिया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृहमंत्री को कुम्भ कलश भी भेंट में दिया, जबकि साधु संतों ने उन्हें माला पहनाई और चंदन व टीका लगाया.

संतों ने छिड़का संगम का पवित्र जल

भगवा वस्त्रों में गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद, निरंजनी पीठाधीश्वर कैलाशानंद और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी, बाबा रामदेव समेत अन्य संतों के साथ संगम में डुबकी लगाई. संतों ने गृहमंत्री को वैदिक विधि से स्नान कराया और उन पर संगम का जल छिड़का. इसके बाद गृहमंत्री ने सूर्य को अर्घ्य भी दिया. इसके बाद तीर्थ पुरोहितों ने गृहमंत्री और मुख्यमंत्री की संगम स्थल पर ही विशेष पूजा अर्चना संपन्न कराई और फिर विशेष संगम आरती का भी आयोजन हुआ. संगम पर मां गंगा, यमुना और सरस्वती के जयकारे गूंजे. इस दौरान शाह परिवार के सबसे छोटे सदस्य को भी संतों का आशीर्वाद मिला. पूजा की वेदी पर मुख्यमंत्री योगी ने भी बच्चियों को दुलराया और उनसे हंसी ठिठोली की. इसके बाद हर हर महादेव के उद्घोष के बीच शाह और योगी ने मां गंगा और भगवान भास्कर को प्रणाम किया.

परिवार समेत किया पूजन और संगम आरती

अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम स्नान के बाद वैदिक मंत्रों और श्लोकों के बीच पूजन अर्चन किया. पूजा के बाद संगम आरती भी कराई गई. इस दौरान गृहमंत्री के साथ उनकी पत्नी, पुत्र, पुत्रवधु समेत पूरा परिवार मौजूद रहा. परिवार के लोगों ने भी स्नान के बाद पूजा और आरती में हिस्सा लिया. इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह मंत्री को चांदी का कुम्भ कलश भेंट किया. यहां से वो सीधा अक्षय वट के लिए रवाना हो गए. संगम स्नान और पूजन के दौरान उनके साथ जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर कैलाशानंद, बाबा रामदेव, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी, जूना अखाड़े के हरिगिरि समेत तमाम अखाड़ों के वरिष्ठ महंत भी मौजूद रहे.

गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने संतों संग की महाकुम्भ पर चर्चा

इससे पहले, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम में अरैल स्थित वीआईपी घाट से प्रवेश किया. दोनों नेताओं ने क्रूज की सवारी की. मां गंगा को प्रणाम किया. इसके बाद साइबेरियन पक्षियों को दाना भी खिलाया. क्रूज पर बने विशेष कक्ष में गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद, अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक महंत हरि गिरी और अध्यक्ष महंत प्रेम गिरी के साथ महाकुम्भ पर विशेष मंत्रणा की.

स्वामी रामदेव ने अलग से हाथ पकड़कर मुख्यमंत्री को कराया योगाभ्यास

संगम स्नान के दौरान बाबा रामदेव और सतुआ बाबा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अलग से डुबकी लगवाई. संगम स्नान के बाद स्वामी रामदेव ने मुख्यमंत्री योगी का हाथ पकड़कर विशेष योग आसन ताड़ासन भी कराया.

‘महाकुंभ’ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के कारण महाकुंभ क्षेत्र के साथ-साथ प्रयागराज शहर में भी अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई. मेला क्षेत्र को पूरी तरह से नो-व्हीकल जोन बना दिया गया था, वहीं प्रयागराज शहर में कई रूट डायवर्जन किए गए थे, जिससे स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों पर असर पड़ा. शाह ने पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इस महाकुंभ में आने की घोषणा कर दी थी, जिसमें उन्होंने महाकुंभ को सनातन संस्कृति के अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक बताया था.

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

12 minutes ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

24 minutes ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

26 minutes ago

रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी किल्लत, आज ही बना लें इमरजेंसी फंड; जानें कितनी होनी चाहिए बचत

Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…

44 minutes ago

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

1 hour ago

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम ने शिविंदर सिंह भुट्टर को HR का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया, इनके बारे में जानिए

SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…

1 hour ago