देश

गृह मंत्री अमित शाह का जयपुर दौरा आज, सहकार एवं रोजगार उत्सव का करेंगे उद्घाटन, युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ) आज (17 जुलाई) जयपुर जाएंगे, जहां वे अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अवसर पर आयोजित सहकार एवं रोजगार उत्सव का उद्घाटन करेंगे.

यह कार्यक्रम जयपुर के दादिया गांव में होगा, जहां पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भजनलाल शर्मा सरकार के गठन के बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था. शाह (Amit Shah) का यह दौरा सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

12 बजे जयपुर पहुंचेंगे Amit Shah

अमित शाह (Amit Shah) गुरुवार दोपहर 12:05 बजे बीएसएफ के विशेष विमान से जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से दादिया गांव के सभा स्थल के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:30 बजे वहां पहुंचकर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे.

इस आयोजन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे. शाह एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें सहकारी समितियों, किसान संगठनों, स्वयं सहायता समूहों और सहकारी बैंकों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. वे सहकारी क्षेत्र में नवाचार, ग्रामीण क्रेडिट, सहकारी मार्केटिंग और डेयरी नेटवर्क के विस्तार जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे.

आठ हजार से ज्यादा युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम के दौरान आठ हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे. साथ ही चौबीस अन्न भंडारण गोदाम और चौसठ मिलेट्स आउटलेट्स का वर्चुअल उद्घाटन भी किया जाएगा. वे सहकारी समितियों के डिजिटलीकरण और मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव योजनाओं में राजस्थान की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में नई पहलों की घोषणा कर सकते हैं.

कार्यक्रम के दौरान शाह सहकारी उत्पादों की प्रदर्शनी का दौरा करेंगे, जहां राजस्थान के सहकारी क्षेत्र की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा. वे पुलिस के 100 नए वाहनों की फ्लैग ऑफ सेरेमनी में भी शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर में लंच के दौरान शाह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अन्य नेताओं के साथ अनौपचारिक चर्चा कर सकते हैं. इस दौरान संगठनात्मक मुद्दों, खासकर आगामी स्थानीय निकाय चुनावों और सरकार की योजनाओं पर बात हो सकती है.

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने स्पष्ट किया है कि यह दौरा पूरी तरह सहकारिता से जुड़ा है, और संगठनात्मक चर्चा सीमित रहेगी. सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया है.

यह भी पढ़ें- “हमारे सामने वैश्विक व्यवस्था को स्थिर करने की चुनौती”, एससीओ की बैठक को एस. जयशंकर ने किया संबोधित

उन्होंने कहा कि शाह का दौरा सहकारिता क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है, और यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में मदद करेगा. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया है, और केंद्र सरकार ने राज्यों को सहकारिता क्षेत्र में 54 कार्य सौंपे हैं. अमित शाह दोपहर 3:05 बजे दादिया से रवाना होकर 3:25 बजे जयपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे और 3:30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पहले पत्नी को मारा, फिर पार्टी के बहाने सालों को बुलाया; एक-एक कर 7 लोगों की हत्या

Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…

9 minutes ago

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago