Masik Krishna Janmashtami 2025, Krishna Janmashtami July date, Krishna Ashtami puja vidhi, Lord Krishna worship, Sarvartha Siddhi Yoga, Laddu Gopal puja, Krishna Janmashtami importance, Krishna Janmashtami fasting, Krishna Janmashtami muhurat, Panchamrit abhishek, Krishna Ashtami significance, Krishna Janmashtami rituals
Masik Krishna Janmashtami 2025: मासिक कृष्णा जन्माष्टमी हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है. धार्मिक मान्यतानुसार इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा अर्चना करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. साथ ही जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं ज्येष्ठ माह कृष्ण जन्माष्टमी तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में.
श्रावण मास की अष्टमी तिथि पर मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग है. सूर्य देव कर्क राशि में और चंद्रमा मेष राशि में रहेगा. दृक पंचांग के अनुसार, इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर के 12 बजे से शुरू होकर शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय सुबह 10 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर दोपहर के 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा.
सर्वार्थ सिद्धि योग तब बनता है जब कोई विशेष नक्षत्र किसी विशेष दिन के साथ आता है. मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्य सफल होते हैं और व्यक्ति को सफलता प्राप्त करने में मदद मिलती है. इसका मुहूर्त 18 जुलाई की सुबह 5 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 19 जुलाई की सुबह 2 बजकर 14 मिनट तक रहेगा. हर महीने में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है. इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा करने से यश, कीर्ति, धन, ऐश्वर्य और संतान सुख की प्राप्ति होती है. माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है.
इस दिन विधि-विधान से पूजा और व्रत रखने के लिए आप शुक्रवार की सुबह सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर फिर, मंदिर या पूजा स्थल को साफ करें. घर के मंदिर में एक चौकी पर एक थाली में लड्डू गोपाल की प्रतिमा स्थापित करें. दक्षिणावर्ती शंख में पंचामृत भरकर लड्डू गोपाल का अभिषेक करें. लड्डू गोपाल को पीले वस्त्र पहनाएं और पीले फूलों से उनका श्रृंगार करें.
मंत्रों और स्तोत्रों का जाप करते हुए लड्डू गोपाल का आह्वान करें. “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. उन्हें तुलसी की माला, खीर, माखन (मक्खन), मिश्री और फल जैसी उनकी पसंदीदा चीजें अर्पित करें. अंत में,लड्डू गोपाल के सामने देसी घी का दीपक जलाएं,आरती करके पूजा संपन्न करें. मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पूजा के दौरान भगवान कृष्ण को मोर पंख चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, जो परिवार के सदस्यों को बुरी नजर और सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जाओं से बचाती है.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…