गौतम अडानी. (फाइल फोटो)
जहां चीन में अरबपतियों की संख्या में लगातार गिरावट देखी जा रही है तो वहीं भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 334 हो गई है जो पिछले वर्ष के मुकाबले 75 अधिक है. गुरुवार को जारी की गई ‘2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट’ में यह जानकारी दी गई है.
‘2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट’ के मुताबिक, गौतम अडानी और उनका परिवार 11.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ शीर्ष पर है. उनकी संपत्ति में रिकॉर्ड 95 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है.
इस लिस्ट में मुकेश अंबानी 10,14,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं. HCL टेक्नोलॉजी के शिव नादर और उनके परिवार इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है, जिनकी कुल संपत्ति 3,14,000 करोड़ रुपये है.
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने 7,300 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ 2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में जगह बनाई है. स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर उनके प्रभाव ने उन्हें इस सूची में जगह दिलाई, जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और उनके प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में उनके निवेश ने काफी मदद की. 2024 के लिए हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में मनोरंजन उद्योग की अन्य प्रमुख हस्तियाँ शामिल हैं, जिनमें जूही चावला और उनका परिवार, ऋतिक रोशन, करण जौहर और अमिताभ बच्चन शामिल हैं, जिनमें से सभी ने पिछले एक साल में महत्वपूर्ण वित्तीय प्रगति की है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति वाले लोगों की संख्या 1,539 है. इसमें 220 नए नाम जुड़े हैं. वहीं, सात वर्षों में इसमें 150 प्रतिशत का उछाल देखा गया है. इसमें फैमिली बिजनेस, स्टार्टअप संस्थापक, प्राइवेट इक्विटी इन्वेस्टर, फिल्म स्टार और एंजेल इन्वेस्टर आदि का नाम शामिल है.
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पिछले साल देश को हर पांचवें दिन एक नया अरबपति मिला. बीते वर्ष भारत में अरबपतियों की संख्या में 29 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. इसके कारण अरबपतियों की संख्या बढ़कर 334 हो गई है. चीन में अरबपति कारोबारियों की संख्या में 25 प्रतिशत की गिरावट हुई है.
हुरुन इंडिया के संस्थापक और चीफ रिसर्चर अनस रहमान जुनैद ने कहा कि भारत ‘वेल्थ क्रिएशन के ओलंपिक’ में लगातार गोल्ड अर्जित कर रहा है. इस लिस्ट में मौजूद 70 प्रतिशत लोगों की कुल वेल्थ 1.5 ट्रिलियन डॉलर है, जो कि देश की जीडीपी का एक-तिहाई हिस्सा है. साथ ही कहा कि इस लिस्ट में आने वाले नए अरबपतियों में से 64 प्रतिशत अपने बल पर अरबपति बने हैं.
हुरुन इंडिया के अमीरों की कुल संपत्ति बढ़कर 159 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो सऊदी अरब और स्विटजरलैंड के संयुक्त जीडीपी से भी अधिक है और भारत के जीडीपी के आधे से भी अधिक है. यह उल्लेखनीय वृद्धि भारत के अभिजात वर्ग के बीच बढ़ती संपत्ति को रेखांकित करती है.
ये भी पढ़ें- क्यों 29 अगस्त को ही मनाया जाता है भारत का राष्ट्रीय खेल दिवस?
-भारत एक्सप्रेस
UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा…
Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…
गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…
DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…
Delhi Children Lung Health: दिल्ली में वायु प्रदूषण का बच्चों की सेहत पर गंभीर असर…