Urdu Conclave 2026

हैदराबाद में जेम्स बॉन्ड वाली BMW, बटन दबाते ही बदल जाती थी नंबर प्लेट, पुलिस भी रह गई दंग

Hyderabad BMW Flip Number Plate: हैदराबाद में ट्रैफिक पुलिस ने एक बीएमडब्ल्यू ड्राइवर को तब पकड़ा, जब उसने कथित तौर पर चालान से बचने के लिए अपनी कार की नंबर प्लेट में एक हाईटेक तरीके का इस्तेमाल किया था.

Hyderabad BMW Flip Number Plate

Hyderabad BMW Flip Number Plate

Hyderabad BMW Flip Number Plate: हैदराबाद की सड़कों पर किसी जासूस की तरह एक शख्स अपनी हाईटेक BMW कार लेकर निकला, लेकिन उसका यह मिशन ज्यादा देर तक सीक्रेट नहीं रह सका. दरअसल, उसने चालान से बचने के लिए अपनी कार की नंबर प्लेट में एक हाईटेक ट्रिक अपनाई थी, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने उसकी चोरी पकड़ ली. पुलिस ने गाड़ी जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है.

यह मामला शनिवार रात का है, जहां जुबली हिल्स में शराब पीकर गाड़ी चलाने के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी की BMW कार को रोक लिया. जब उन्होंने नंबर प्लेट की जांच की, तो उन्हें कुछ गड़बड़ लगा.

दिल्ली और तेलंगाना की लगाई थी नंबर प्लेट

पुलिस के मुताबिक, गाड़ी का मालिक कथित तौर पर ट्रैफिक जुर्माने से बचने के लिए नंबर प्लेट बदल रहा था. कथित तौर पर नशे में आरोपी ने रिमोट से कंट्रोल होने वाली फ्लिप नंबर प्लेट लगाई हुई थी, जिससे वह एक बटन दबाकर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर बदल सकता था.

ट्रैफिक पुलिस अधिकारी कार में नंबर प्लेट बदलने के लिए एक एडवांस सिस्टम देखकर हैरान रह गए. आरोपी ने चालान से बचने के लिए दो नंबर प्लेटें दिल्ली और तेलंगाना की लगाई हुई थीं.

नंबर प्लेट का हाईटेक सिस्टम वाला यह पहला मामला

कहा जा रहा है कि यह अपनी तरह की पहली घटना है, जिसमें किसी कार में नंबर प्लेट बदलने के लिए हाईटेक सिस्टम लगा हुआ पाया गया है. पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली है और मामला दर्ज कर लिया है. आगे की जांच जारी है.

इस बीच, हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को बताया कि पिछले दो दिनों में शराब पीकर गाड़ी चलाने के कुल 466 मामले दर्ज किए गए हैं. सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे शहर में सख्त कार्रवाई जारी है. इनमें से ज्‍यादातर मामले दोपहिया वाहनों (404) से जुड़े हैं. सबसे ज्‍यादा उल्लंघन 21-30 आयु वर्ग में पाए गए.

ये भी पढ़ें- आरडी बर्मन के बदौलत आशा ताई को मिला था मुकाम, लता को छोड़ जताया था भरोसा; जानें कैसे थे रिश्ते?

16 अपराधी पाए गए दोषी

पुलिस ने बताया कि 16 अपराधियों को दोषी ठहराया गया और जेल की सजा सुनाई गई.

इस बीच, साइबराबाद ट्रैफिक पुलिस (सीटीपी) ने सप्ताहांत में शराब पीकर गाड़ी चलाने के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप 240 आरोपियों को पकड़ा गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read