देश

Hyundai Bayon Booking: मात्र ₹11,000 में बुक करें जनरेटिव AI वाली नई SUV, जानिए फीचर्स और डिजाइन

Hyundai Bayon Booking: अगर आप इस फेस्टिव सीजन में एक नई, आधुनिक और टेक-लोडेड SUV खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार विकल्प सामने आ चुका है. हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने अपनी नई SUV Hyundai Bayon की बुकिंग भारत में आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है. कंपनी इस कार को ‘इंटेलिजेंट यूटिलिटी व्हीकल’ (IUV) के तौर पर पेश कर रही है, जो टेक्नोलॉजी, सेफ्टी और बेहतरीन स्पेस का एक नया संयोजन लेकर आई है.

11,000 रुपये की टोकन मनी से बुकिंग शुरू

हुंडई ने 23 सितंबर से ही देशभर में Bayon की बुकिंग स्वीकार करना शुरू कर दिया है. ग्राहक इसे सिर्फ 11,000 रुपये की शुरुआती बुकिंग राशि देकर अपने नाम के साथ रिजर्व करवा सकते हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी डिलीवरी टाइमलाइन और सटीक लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है. फेस्टिव सीजन के बीच ग्राहक यह जानने को उत्सुक हैं कि सड़क पर यह SUV कब से दौड़ती दिखेगी, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इसकी कीमतों और डिलीवरी से जुड़ी बाकी जानकारी भी सार्वजनिक कर दी जाएगी.

ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग का आसान विकल्प

Hyundai Bayon की बुकिंग प्रक्रिया को बेहद सरल रखा गया है. जो ग्राहक इस गाड़ी को अपने गैराज की शोभा बनाना चाहते हैं, उनके पास दो विकल्प मौजूद हैं. ऑनलाइन बुकिंग, हुंडई मोटर इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर घर बैठे डिजिटल तरीके से बुकिंग की जा सकती है. डीलरशिप बुकिंग ग्राहक अपने नजदीकी अधिकृत हुंडई डीलरशिप पर जाकर भी 11,000 रुपये की टोकन मनी देकर SUV बुक करा सकते हैं.

देश की पहली जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट से लैस SUV

Bayon की सबसे बड़ी और खास यूएसपी (USP) इसका इन-बिल्ट जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट है. हुंडई ने इस गाड़ी को अपनी “Intelligence That Moves” फिलॉसफी के तहत डिजाइन किया है. यह एडवांस्ड AI असिस्टेंट न सिर्फ कार के अंदर आपके कनेक्टेड मोबिलिटी एक्सपीरियंस को कई गुना बेहतर बनाएगा, बल्कि आपकी आवाज़ के निर्देशों को और अधिक समझदारी से प्रोसेस करेगा.

फ्यूचरिस्टिक और स्पॉर्टी एक्सटीरियर डिजाइन

लुक और डिजाइन के मामले में Hyundai Bayon काफी बोल्ड और मॉडर्न नज़र आती है. इसके एक्सटीरियर में कई खास एलिमेंट्स जोड़े गए हैं:
फ्रंट प्रोफाइल: स्कल्प्टेड बोनट, फ्यूचरिस्टिक फ्रंट ग्रिल और हुंडई की सिग्नेचर H-edge LED DRLs.
साइड और रियर प्रोफाइल: जियोमेट्रिक व्हील आर्च, स्पॉर्टी लुक देने वाली रैप-अपाउंड डोर क्लैडिंग और रूफ पर ब्रिज-टाइप रूफ रेल्स दी गई हैं, जो इसे रोड प्रेजेंस में दूसरों से अलग बनाती हैं.

यह भी पढ़ें: सीआरपीएफ में बिना लिखित परीक्षा कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल बनने का मौका, जानिए योग्यता और सैलरी

4.2 मीटर लंबाई और केबिन में जबरदस्त स्पेस

साइज की बात करें तो Hyundai Bayon की लंबाई 4.2 मीटर है और इसे मिड-साइज SUV सेगमेंट में उतारा गया है. कंपनी का दावा है कि इसके केबिन स्पेस को बहुत ही स्मार्ट तरीके से यूटिलाइज किया गया है. लंबी यात्राओं के दौरान यात्रियों के आराम को ध्यान में रखते हुए इसमें पर्याप्त लेगरूम, हेडरूम और शोल्डर रूम प्रदान किया गया है, जिससे 5 यात्री इसमें बेहद आरामदायक सफर का आनंद ले सकते हैं.

दमदार पेट्रोल इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन

Hyundai Bayon को कंपनी के भरोसेमंद और रिफाइंड पेट्रोल पावरट्रेन के साथ पेश किया जा रहा है. यह इंजन न केवल रिस्पॉन्सिव परफॉर्मेंस देगा, बल्कि बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी (माइलेज) देने के लिए भी ट्यून किया गया है. ग्राहकों को अपनी पसंद और सहूलियत के हिसाब से दो ट्रांसमिशन विकल्प मिलेंगे.
मैनुअल ट्रांसमिशन (MT) – उन ड्राइवर्स के लिए जो गियर शिफ्टिंग का पूरा कंट्रोल पसंद करते हैं.
इंटेलीजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन (IVT) – जो शहर के ट्रैफिक और हाईवे पर स्मूथ और क्लच-फ्री ड्राइविंग का अनुभव देता है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

सिर्फ ‘वीर रस’ नहीं, बदलाव की आवाज थे दिनकर; जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं राष्ट्रकवि?

रामधारी सिंह ‘दिनकर’ हिंदी साहित्य के उन महान कवियों में गिने जाते हैं, जिन्होंने अपनी…

25 minutes ago

‘मेरे करियर का सबसे खास दिन’, जीतने के बाद क्यों भावुक हुईं मीराबाई चानू? किस अवॉर्ड की कर रहीं मांग?देने की की अपील

Asian Games 2026: भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर…

31 minutes ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति मामला: सुप्रीम कोर्ट में विभाजित फैसला, मामला बड़ी बेंच को भेजने के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े 2023…

45 minutes ago

‘2700 की दवा 27000 में बेचना डकैती है’, कैंसर की दवाओं की ऊंची कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और 10 गुना तक के मुनाफे…

50 minutes ago

सड़क चौड़ीकरण के कारण मदीना मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन, सियासत तेज, विपक्ष ने बताया धर्म की राजनीति

Delhi Mosque Demolition: दिल्ली के शालीमार बाग में मस्जिद और आसपास के अवैध निर्माण पर…

56 minutes ago