बिहार विधानसभा चुनाव में करीबन 2 महीने का समय बचा है. इससे पहले शनिवार (2 अगस्त) को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कई अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया, जबकि कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. सामान्य प्रशासनिक विभाग ने शनिवार की शाम इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.
जारी अधिसूचना के मुताबिक, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा को राजस्व पर्षद के अध्यक्ष सह सदस्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके अलावा उद्योग विभाग एवं परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह को महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि वित्त सचिव डॉ. आशिमा जैन को ट्रांसफर करते हुए राजस्व पर्षद का अपर सदस्य बनाया गया है.
सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव रचना पाटिल को ट्रांसफर करते हुए अगले आदेश तक वित्त विभाग में सचिव (व्यय) की जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह, ग्रामीण कार्य विभाग में विशेष सचिव उज्ज्वल कुमार सिंह को पशुपालन निदेशक का दायित्व सौंपा गया है.
पदस्थापन के प्रतीक्षा में रहे संजय कुमार को अगले आदेश तक अपर महानिदेशक बिपार्ड के पद पर पदास्थापित किया गया है. अरविंद कुमार वर्मा को मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि पदस्थापन के प्रतीक्षारत सत्येंद्र कुमार सिंह को सूचना जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव बनाया गया है.
प्रतीक्षारत महाबीर प्रसाद शर्मा को वित्त विभाग का अपर सचिव बनाया गया है तथा अपर सचिव, जल संसाधन विभाग यशपाल मीणा को अगले आदेश तक निदेशक, हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार को ट्रांसफर करते हुए अगले आदेश तक निदेशक, संग्रहालय, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है जबकि भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव आशुतोष द्विवेदी को राज्य परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है.
ये भी पढ़ें: Bihar Flood Crisis: आम आदमी की जान जोखिम में… गर्भवती महिला को हाथ पकड़कर पार कराई नदी, देखें VIDEO
-भारत एक्सप्रेस
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…
Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…
अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में जो हुआ, उसने कई लोगों को 1986…