Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को एसआईआर में 65 लाख लोगों के नाम काटे जाने को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जो सूची सामने आई है उसमें कुछ भी नहीं बताया गया. इसे लेकर कोई पारदर्शिता नहीं बरती गई है.
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने यहां तक दावा कर दिया कि उनका वोटर लिस्ट से नाम गायब है, अब वह कैसे चुनाव लड़ पाएंगे? तेजस्वी यादव ने सवाल पूछा है कि अब मैं चुनाव कैसे लडूंगा?
#WATCH | Patna, Bihar: “My name is not there in the electoral roll. How will I contest the elections?” asks RJD leader Tejashwi Yadav, as his EPIC number is unable to fetch his name in the electoral roll. pic.twitter.com/eF2VkeNIRw
— ANI (@ANI) August 2, 2025
तेजस्वी ने दावा किया है कि उन्होंने एसआईआर के दौरान गणना प्रपत्र भी भरा था; इसके बावजूद भी नाम काटा गया है. उन्होंने इसे गड़बड़ घोटाला बताया. राजद नेता तेजस्वी यादव पूछते हैं, “मेरा नाम मतदाता सूची में नहीं है. मैं चुनाव कैसे लड़ूंगा?”, क्योंकि उनका ईपीआईसी नंबर मतदाता सूची में उनका नाम लाने में असमर्थ है.
EPIC नंबर नहीं दिया ताकि हम पता न लगा सकें किन लोगों का नाम कटा
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को एसआईआर में 65 लाख लोगों के नाम काटे जाने को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जो सूची सामने आई है उसमें कुछ भी नहीं बताया गया. इसे लेकर कोई पारदर्शिता नहीं बरती गई है.
उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि चुनाव आयोग का यह अद्भुत कार्य है. उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 20 से 30 हजार नाम हटाए गए हैं, कुल लगभग 65 लाख, यानी करीब 8.5 फीसदी मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं.
आयोग पूरी तरह एक राजनीतिक दल के कहने पर काम कर रहा
विधानसभा वार जो नाम हटाए गए हैं, उनमें यह कहीं नहीं बताया गया है कि इनमें कितने लोगों का निधन हुआ, कितने स्थायी रूप से स्थानांतरित हुए, और कितने लोगों के नाम दो स्थान पर हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजनीतिक दलों को जो सूची उपलब्ध कराई गई है, उसमें उन्होंने बड़ी चालाकी से किसी भी मतदाता का पता, बूथ संख्या और ईपीआईसी नंबर नहीं दिया है, ताकि हम यह पता न लगा सकें कि किन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं.
उन्होंने कहा कि जिनका नाम काटा गया है, उन्हें नोटिस नहीं दी गई. चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनको पहले ही निर्देशित कर दिया गया है कि किनका वोट काटना है और किन्हें जिताना है. चुनाव आयोग पूरी तरह एक राजनीतिक दल के कहने पर ऐसा कर रहा है.
ये भी पढ़ें: “मैें राजा नहीं हूं बॉस, राजा बनना भी नहीं चाहता,” राहुल गांधी का वीडियो वायरल, कहा- लोकसभा चुनाव में धांधली हुई
उन्होंने चुनाव आयोग से मांग करते हुए कहा कि बूथवार सूची जारी की जानी चाहिए, जो कैटेगरी के साथ होनी चाहिए. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आखिर नाम काटे जाने की कौन सी तकनीक अपनाई गई है. उन्होंने चुनाव आयोग को चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार कमजोर नहीं है, सबका हिसाब होगा.
ये भी पढें: क्या झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे तेजस्वी? वोटर लिस्ट में नाम नहीं है के आरोप पर EC और BJP ने बताई सच्चाई
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





