जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना
Jammu Kashmir news: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल जंगल में चल रहे ‘ऑपरेशन अखल’ (Operation Akhal) में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया है. इस मुठभेड़ में एक आतंकी हारिस नजीर डार की पहचान हुई, जो पुलवामा का निवासी था और सी-कैटेगरी का आतंकी माना जाता था.
हारिस उस 14 स्थानीय आतंकियों की सूची में शामिल था, जिसे पहलगाम हमले के बाद 26 अप्रैल को खुफिया एजेंसियों ने जारी किया था. उसके पास से एक AK-47 राइफल, मैगजीन, ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद हुआ. दूसरे आतंकी की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. मुठभेड़ के दौरान सेना का एक जवान भी घायल हुआ, जिसे श्रीनगर के 92 बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
मुठभेड़ (Kulgam Encounter) शुक्रवार रात से शुरू हुई, जिसमें रातभर रुक-रुककर गोलीबारी जारी रही. चिनार कोर ने शनिवार सुबह जानकारी दी कि एक आतंकी मारा गया, जबकि दोपहर तक दूसरा भी ढेर हो गया. हालांकि, कम रोशनी और सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण रात के लिए ऑपरेशन (Anti Terror Operation) रोक दिया गया है, जो रविवार सुबह फिर शुरू होगा. खुफिया जानकारी के आधार पर जंगल में और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. इस संयुक्त अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), सेना और CRPF शामिल हैं.
हारिस नजीर डार पहलगाम हमले से जुड़ा होने का शक था, जिसमें 22 अप्रैल को कई लोग मारे गए थे. खुफिया एजेंसियों ने इस हमले के बाद 14 संदिग्धों की सूची जारी की थी, जिसमें हारिस भी शामिल था. इस ऑपरेशन से सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, लेकिन जंगल में छिपे अन्य आतंकियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी रहेगा. स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र को घेर लिया गया है.
भारतीय सुरक्षाबलों ने इस अभियान को तेज करने का फैसला लिया है. रविवार सुबह शुरू होने वाले ऑपरेशन में और आतंकियों को मार गिराने या पकड़ने की कोशिश होगी. इस बीच, घायल जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है. ‘ऑपरेशन अखल’ आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है, और क्षेत्र में शांति बहाल करने के प्रयास जारी हैं.
Also Follow Bharat Express on X
यह भी पढ़िए: Anti Terror Operation In J&K: आतंकियों को मिट्टी में मिलाने के लिए सुरनकोट और मेंढर में चल रहा सर्च ऑपरेशन
(इनपुट— विकास अबरोल)
कलकत्ता हाईकोर्ट ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान निलंबित किए गए पश्चिम बंगाल के…
Supriya Sule: NCP-शरदचंद्र पवार की सांसद सुप्रिया सुले ने दोनों गुटों के विलय की अटकलों…
Glass Bottle Planter: घर में बेकार पड़ी कांच की बोतलों को फेंकने के बजाय खूबसूरत…
Rahul Gandhi: तेलंगाना में राहुल गांधी और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गिग वर्कर्स के लिए…
Earthquake In MP: मध्य प्रदेश के खरगोन में शनिवार सुबह 4.5 तीव्रता का भूकंप आया.…
Rajendra Rathore Kalma: राजस्थान के चुरू में बहू के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता…