जमुई: गर्भवती महिला को हाथ पकड़कर पार कराई जा रही नदी.
Flood Crisis in Jamui: बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक घटना का वीडियो सामने आया है. यह वीडियो बिहार के विपक्षी दल ‘राजद’ ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, और दिखाया कि एक गर्भवती महिला (Pregnant Woman) को हाथ पकड़कर नदी पार कराई जा रही है.
‘राजद’ ने सत्तारूढ़ पार्टियों पर यह कहते हुए निशाना साधा है कि जमुई जिले (Jamui) के चकाई थाना अंतर्गत गजही पंचायत के टोला सुंदरी में पतरो नदी पर आई बाढ़ से निपटने को कोई इंतजाम नहीं किए गए. न तो नदी पर पुल बनाया गया, और न ही देहाती इलाके में सड़कें बनाई गई हैं. बारिश के सीजन में यहां निकलना बेहद जोखिम भरा होता है.
जमुई के चकाई की यह तस्वीर आपको परेशान कर देगी!
गर्भवती महिला को हाथ पकड़कर पार कराई जा रही नदी! इस जोखिम के गर्भवती महिला और उसके गर्भ के लिए अप्रिय परिणाम भी हो सकते थे!
बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना अंतर्गत गजही पंचायत के टोला सुंदरी में पतरो नदी पर आई बाढ़ ने जीवन अस्त… pic.twitter.com/K96zIbn3KK— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) July 31, 2025
‘यहां बाढ़ ने जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया’
‘राजद’ के सोशल मीडिया हैंडिल पर कहा गया कि गजही पंचायत के टोला सुंदरी में पतरो नदी पर आई बाढ़ ने स्थानीय लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. आज जिस तरह एक गर्भवती महिला को नदी पार कराई गई, उस स्थिति में गर्भवती महिला और उसके गर्भ के लिए अप्रिय परिणाम हो सकते थे. क्षेत्र (Jamui) में बुनियादी सुविधाओं की कमी और पुल के अभाव ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है.
’20 सालों में सरकार ने कोई गंभीर प्रयास नहीं किए’
‘राजद’ के बयान में कहा गया कि स्थानीय लोग बताते हैं कि पिछले 20 सालों में न तो नीतीश सरकार और न ही केंद्र की मोदी सरकार ने इस क्षेत्र के विकास के लिए कोई गंभीर प्रयास किया है.
यह भी पढ़िए: Tej Pratap Yadav ने बिहार में महिला-बच्चों के साथ रोपी धान की फसल, VIDEO शेयर कर कहा ऐसा
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


