देश

“अमेरिका पर भारत भी लगाए 50 फीसदी टैरिफ, अगर…”, ट्रंप को शशि थरूर ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

भारत पर अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार को अमेरिका के फैसलों पर जवाब देना चाहिए और भारत की तरफ से 50 प्रतिशत टैरिफ लगाना चाहिए.

Shashi Tharoor ने क्या कहा?

अमेरिकी टैरिफ के भारत पर असर को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि इसका निश्चित रूप से असर होगा, क्योंकि हमारा उनके साथ 90 अरब डॉलर का व्यापार है. अगर हर चीज 50 प्रतिशत महंगी हो जाएंगी तो खरीदार भी सोचेंगे कि वे भारतीय चीजें क्यों खरीदें?

गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि शशि थरूर ने आगे कहा, “डोनाल्ड ट्रंप ने 25 प्रतिशत जो टैरिफ बढ़ाया है, वह गलत है. यह उसने इसलिए लगाया कि हम रूस से तेल खरीद रहे हैं, लेकिन चीन भारत से भी कहीं ज्यादा तेल रूस से खरीद रहा है. अमेरिका ने टैरिफ को लेकर चीन को 90 दिन का समय दिया है, लेकिन भारत को सिर्फ 3 हफ्ते का समय दिया है.”

भारत भी अमेरिका पर लगाए ट्रंप- शशि थरूर

कांग्रेस सांसद ने कहा, “इस बारे में अमेरिका से जो कुछ संकेत मिल रहे हैं, इस बारे में समझकर सरकार को जवाब देना चाहिए. हमें भी अमेरिकी निर्यात पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाना चाहिए. अमेरिकी वस्तुओं पर हमारा औसत टैरिफ 17 प्रतिशत है, तो हमें 17 प्रतिशत पर क्यों रुकना चाहिए? हमें इसे भी 50 प्रतिशत तक बढ़ाना चाहिए.”

कांग्रेस सांसद ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कोई किसी और देश में बैठकर हमें इस तरह धमका नहीं सकता है. हम सभी भारत के लोग इस विषय पर एक हैं. अगर अमेरिका ने इसे नहीं बदला और 50 प्रतिशत टैरिफ को बरकरार रखा तो भारत को भी 50 प्रतिशत टैरिफ लगाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर आरोप, चुनावों में 5 तरह की गड़बड़ियों का किया जिक्र

कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अमेरिका भारत के साथ ज्यादती कर रहा है. प्रधानमंत्री कहते थे कि डोनाल्ड ट्रंप दोस्त हैं, उनके लिए प्रचार भी किया, लेकिन वह इस पर चुप हैं. सरकार इस विषय पर बिल्कुल चुप है. कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान और हथियार तक देने की बात कर रहे हैं. ऐसे में सरकार के चुप रहने से नुकसान है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

2 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

2 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

3 hours ago