Nuh Violence
Nuh Violence: हरियाणा के नूंह जिले में सांप्रदायिक हिंसा के बाद विश्व हिंदू परिषद ने ब्रजमंडल धार्मिक यात्रा को फिर से शुरू करने की तैयारियों को लेकर महापंचायत बुलाई. बैठक के दौरान हरियाणा गौ रक्षक दल के नेता आचार्य आजाद शास्त्री ने भड़काऊ वाला बयान दिया. इतना ही नहीं उन्होंने नूंह में 100 लोगों को बंदूक का लाइसेंस देने की मांग भी की.
हरियाणा के पलवल में आयोजित इस महापंचायत में कुछ वक्ताओं ने खुली धमकियां दीं. हालांकि, आयोजकों ने कहा कि वक्ताओं को नफरत भरे भाषण न देने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन कुछ वक्ताओं ने इसे नजरअंदाज कर दिया. बता दें कि पंचायत के दौरान कहा गया कि “यदि कोई उंगली उठाएगा, तो हम उसके हाथ काट देंगे.” वहीं कुछ ने हथियार के लाइसेंस की मांग की.
बता दें कि हिंदू समाज की यह बैठक पहले नूंह में आयोजित की जानी थी, लेकिन पुलिस ने दंगा प्रभावित जिले में कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी. जिसके बाद इसे पलवल में आयोजित किया गया. पलवल के पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि कई शर्तों पर अनुमति दी गई है.
यह भी पढ़ें: CJI चंद्रचूड़ से शख्स ने पूछ लिया था सिंपल सवाल, अब सुप्रीम कोर्ट में हो गया ये बड़ा बदलाव
+ दोपहर 2 बजे तक समाप्त हो जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं.
सभा में 28 अगस्त को विश्व हिंदू परिषद के जुलूस, जिसे ‘ब्रजमंडल धार्मिक यात्रा’ कहा जाता है, को फिर से शुरू करने पर चर्चा की गई.
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…