देश

सरकार बनी तो भ्रष्ट अधिकारियों से ब्याज समेत वसूली होगी: शिवपाल यादव

शिवांग तिमोरी-रिपोर्टर, इटावा

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को अधिकारियों पर हमलावर हुए. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट बना लें, जिसने रिश्वत ली है उसको ब्याज समेत वसूला जाएगा.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव अपनी विधानसभा इटावा के जसवंतनगर में PDA की बैठक में पहुंचे थे.

जेवर बेचकर दी रिश्वत

जहां कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि “जितने भी अधिकारी हैं जो जनता की नहीं सुन रहे हैं. उनके नाम जरूर लिख लेना, रिपोर्ट बनाकर हमारे पास भेजते रहना. जिस दिन सत्ता में आएंगे उस दिन से इन भ्रष्ट अधिकारियों से हिसाब लिया जाएगा.” उन्होंने कहा कि जायज काम के लिए भी बहुत से लोगों ने कर्ज लेकर जेवर बेचकर रिश्वत दी है. जिन अधिकारियों ने रिश्वत ली है, बिना पैसे के काम नहीं किया, जायज काम को करने लिए भी पैसे लिए हैं. आप लोग लिस्ट बना लेना. 2027 में जब सरकार बना लेंगे, भ्रष्ट अधिकारियों से ब्याज समेत वसूली की जाएगी.

अपने तेवरों के लिए चर्चित शिवपाल यादव के बयान के बाद कार्यकर्ताओं में चर्चा का माहौल गर्म हो उठा.

विधानसभा की बैठक में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शिवपाल में होती रही है तकरार..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सॉफ्ट टार्गेट लंबे समय से शिवपाल सिंह यादव रहे हैं. सदन में योगी आदित्यनाथ कई बार शिवपाल को चाचा बोलकर अखिलेश यादव पर हमला बोल चुके हैं. शिवपाल सिंह भी जवाब देने में पीछे नहीं रहे हैं. वो भी मुख्यमंत्री चुटकी लेते रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

7 गिरफ्तारियां, 5 पंडाल सील, धारा 163 लागू… कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन पर एक्शन, संकट में शंकर महादेवन का शो भी

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…

2 minutes ago

Muzaffarpur में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने आरोपियों के 8-10 घरों में लगाई आग

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…

7 minutes ago

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

34 minutes ago

बालासाहेब के बात कर उद्धव पर बरसे फडणवीस, दिखाया ऐसा आइना की मची उथल-पुथल

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…

36 minutes ago

Pratapgarh Double Murder: खुद मरे या गला दबाकर मारा? प्रतापगढ़ के लालू पट्टी गांव में चारपाई फंदे से लटके मिले मां-बेटे

Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…

36 minutes ago

विकास पुरुष या विवादों के राजा? जानिए दो राज्यों की गद्दी संभालने वाले एनडी तिवारी की अनकही कहानी

ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…

55 minutes ago