Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सरकार बनी तो भ्रष्ट अधिकारियों से ब्याज समेत वसूली होगी: शिवपाल यादव

सपा नेता शिवपाल यादव ने इटावा में कार्यकर्ताओं से भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट बनाने को कहा, ताकि सत्ता में आने पर उनसे ब्याज समेत वसूली की जा सके. उनके इस बयान से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

Shivpal Singh Yadav
Aarika Singh Edited by Aarika Singh
शिवांग तिमोरी-रिपोर्टर, इटावा

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को अधिकारियों पर हमलावर हुए. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट बना लें, जिसने रिश्वत ली है उसको ब्याज समेत वसूला जाएगा.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव अपनी विधानसभा इटावा के जसवंतनगर में PDA की बैठक में पहुंचे थे.

जेवर बेचकर दी रिश्वत

जहां कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि “जितने भी अधिकारी हैं जो जनता की नहीं सुन रहे हैं. उनके नाम जरूर लिख लेना, रिपोर्ट बनाकर हमारे पास भेजते रहना. जिस दिन सत्ता में आएंगे उस दिन से इन भ्रष्ट अधिकारियों से हिसाब लिया जाएगा.” उन्होंने कहा कि जायज काम के लिए भी बहुत से लोगों ने कर्ज लेकर जेवर बेचकर रिश्वत दी है. जिन अधिकारियों ने रिश्वत ली है, बिना पैसे के काम नहीं किया, जायज काम को करने लिए भी पैसे लिए हैं. आप लोग लिस्ट बना लेना. 2027 में जब सरकार बना लेंगे, भ्रष्ट अधिकारियों से ब्याज समेत वसूली की जाएगी.

अपने तेवरों के लिए चर्चित शिवपाल यादव के बयान के बाद कार्यकर्ताओं में चर्चा का माहौल गर्म हो उठा.

विधानसभा की बैठक में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शिवपाल में होती रही है तकरार..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सॉफ्ट टार्गेट लंबे समय से शिवपाल सिंह यादव रहे हैं. सदन में योगी आदित्यनाथ कई बार शिवपाल को चाचा बोलकर अखिलेश यादव पर हमला बोल चुके हैं. शिवपाल सिंह भी जवाब देने में पीछे नहीं रहे हैं. वो भी मुख्यमंत्री चुटकी लेते रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital