दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने एक विशेष अभियान में उत्तर प्रदेश के शामली निवासी एजेंट इकराम उर्फ इकरामु (43 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. इस एजेंट ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक यात्री के पासपोर्ट पर नकली UAE वीजा लगाया था. यह गिरफ्तारी मामले की जांच के दौरान हुई, जिसमें पहले से ही गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी था.
8-9 दिसंबर 2017 की रात, सहारनपुर के रहने वाले एक यात्री नसीम (26 वर्ष) को यूएई से डिपोर्ट कर आईजीआई एयरपोर्ट लाया गया था. यात्री के पासपोर्ट पर यूएई का नकली टूरिस्ट वीजा पाया गया, जिससे वह यूएई में प्रवेश नहीं कर पाया और वापस भारत भेज दिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए 28 मार्च 2018 को केस एफआईआर नंबर 150/18, धारा 420/468/471 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया.
जांच के दौरान, यात्री नसीम ने खुलासा किया कि वह अपने रिश्तेदारों के उदाहरण से प्रेरित होकर विदेश में नौकरी के लिए जाना चाहता था. इसके लिए उसने एजेंट मोहम्मद आदिल से संपर्क किया, जिसने 1.6 लाख रुपये लेकर उसका पासपोर्ट यूएई वीजा के साथ लौटा दिया. लेकिन यूएई एयरपोर्ट पर जांच के दौरान वीजा नकली पाया गया और उसे डिपोर्ट कर दिया गया.
आगे की जांच में, मोहम्मद आदिल और उसके साथी मोहम्मद मदीद को पहले ही गिरफ्तार किया गया था. उनसे पूछताछ के बाद एजेंट इकराम का नाम सामने आया. कई बार दबिश देने के बाद भी वह फरार था, जिसके चलते उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया.
एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर सुशील गोयल (एसएचओ, आईजीआई एयरपोर्ट) ने किया. टीम में इंस्पेक्टर वीरेंद्र पाखरे और कांस्टेबल प्रदीप शामिल थे. इस टीम ने तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर इकराम को लखनऊ, यूपी से गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में इकराम ने स्वीकार किया कि वह कमीशन के आधार पर अन्य एजेंटों के साथ मिलकर नकली वीजा बनाने और लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगता था. उसने यह भी बताया कि यात्री नसीम से 1.6 लाख रुपये लेकर उसने अपने साथियों के साथ नकली वीजा तैयार किया था.
आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस सभी यात्रियों से अपील करती है कि वे अपने यात्रा दस्तावेज केवल अधिकृत एजेंसियों से ही बनवाएं. किसी भी सस्ते ऑफर या नकली एजेंट से बचें और दस्तावेजों की प्रामाणिकता की जांच करें, ताकि कानूनी और यात्रा से संबंधित समस्याओं से बचा जा सके.
-भारत एक्सप्रेस
Jammu Love Guru Case: जम्मू में सनी नाम के युवक पर लड़कियों को रोककर वीडियो…
एंसी सोजन एडाप्पिल्ली ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल…
Patna Protest: पटना में सोमवार को एक बार फिर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और…
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत…
World Rabies Day WHO Guidelines: रेबीज दिवस पर WHO का अलर्ट जारी- दुनिया में हर…
Parvesh Verma: प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को झूठ का पुलिंदा करार दिया. उन्होंने पिटाई…