कला-साहित्य

Pune Lit Fest: भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय ने कहा- किताबों के बिना जीवन अधूरा, इनके साथ स्किल भी जरूरी

Pune Lit Fest: महाराष्‍ट्र में पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज में नेशनल बुक ट्रस्‍ट के नेतृत्व में 3 दिवसीय ‘पुणे लिट फेस्ट’ का आज आगाज हो गया. साहित्य के इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने संबोधन दिया. उन्‍होंने साहित्य और संस्कृति पर विस्तार से बात की. उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे तकनीक पहलुओं का ​उल्लेख किया. साथ ही किताबों का महत्व भी समझाया.

उन्होंने ‘पुणे लिट फेस्ट’ में कहा कि मौजूदा परिवेश में किताबों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का महत्व बहुत अधिक है. किताबों के अंदर गहरा खजाना है. जो जितना ज्यादा अध्ययन करेगा, किताबों से उतना अधिक पाएगा. मैं कह सकता हूं कि किताबों के बिना जीवन अधूरा होगा, किताबें हमें अच्‍छा-बुरा बताती हैं. किताबों के साथ-साथ युवाओं के लिए स्किल भी जरूरी है.

उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में बात करते हुए कहा, “आगे बढ़ने के लिए तकनीक जरूरी है. आजकल AI की अहमियत बढ़ी है. AI पलभर में सबकुछ पता कर लेता है. यह समाज के लिए अच्छा और खतरनाक भी है.” उन्होंने कहा- हालांकि, AI से घबराने की जरूरत नहीं है. दवाब में आकर ही व्यक्ति निखरता है.

उन्होंने कहा कि AI से घबराएं नहीं, दवाब में आकर ही व्यक्ति निखरता है.

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय ने अपने बचपन की याद साझा करते हुए कहा, “आज आपको अपनी एक बात बताता हूं. मैं भी गांव में पला-बढ़ा हूं. 16 साल की उम्र तक मैंने शहर नहीं देखा. जिंदगी में पहली बार मैं किसी शहर गया, तो वो था- कलकत्ता (वर्तमान में कोलकाता). मेरे बड़े भाई मुझे 7 दिन के लिए कलकत्ता लेकर गए थे. मैं जब 8वीं क्लास में था. यह 1993 की बात है. उसके बाद दूसरी बार मैं जिस शहर में गया, वो बनारस है. कहने के लिए तो बनारस गाजीपुर के बगल में है, लेकिन वहां मेरा जाना बाद में हुआ.”

‘मोह माया’ वाली धारणा से ज्यादा नुकसान हुआ


CMD उपेन्‍द्र राय ने कहा, “यहां मैं आपको एक बात और कहना चाहता हूं कि एक धारणा ने भारत का बहुत नुकसान किया है. इतना नुकसान पृथ्वी पर शायद महाभारत के युद्ध ने भी नहीं किया होगा. वो धारणा है, जो हम नकारते हैं. मोह माया है, रुपया पैसा कुछ नहीं है. मेरा मानना है कि ऐसा नहीं है. अगर मोह माया नहीं होता है तो हम 3 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी से 5 ट्रि​लियन डॉलर के लिए जोर क्यों लगा रहे हैं. अगर मोह माया नहीं होती तो हमारे मन में, कार्यस्थल पर ये बात नहीं होती कि हमारा भी अप्रैजल हो जाए, प्रमोशन हो जाए, इंक्रीमेंट हो जाए! हम मन के अंदर पाना तो सबकुछ चाहते हैं, लेकिन धारणा कुछ अलग होती है. हम अपने मन को खोलकर जीना नहीं चाहते हैं. आज भारत दुनिया के उन देशों में से एक है, जिन पर बहुत कर्ज है. आज हम महाराष्ट्र राज्य में हैं, लेकिन महाराष्ट्र का खजाना खाली है. इसी तरह से कमोबेश हमारे देश के बहुत सारे राज्य ऐसे हैं, जिनका खर्च बहुत ज्यादा है, और इनकम बहुत कम है.”

पुणे लिट फेस्ट में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने अमेरिका, भारत और चीन की आर्थिक उन्नति के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि भारत में गुलामी का इतिहास बहुत लंबा है. हमारे देश को सदियों बाद गुलामी से आजादी मिली. हमारा पड़ोसी देश चीन बहुत तेजी से पनपा. भारत प्रोडक्शन के मामले में चीन से पीछे है. चीन की इकोनॉमी आज बहुत मजबूत है. लेकिन हमारे लिए एक बड़ी अच्छी बात यह है कि आज भारत की 70 फीसदी आबादी युवा है.

उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े देश रूस का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे वेदों पर सबसे ज्यादा रिसर्च रूस ने किया.

‘देश से ज्यादा विदेशों में ​वेद पर रिसर्च हुई’


उन्होंने अपने संबोधन में कहा- आज भी हमारे वेदों में, पुराणों में जो सूत्र हैं..उसे लेकर यूरोप में बहुत अध्ययन किया गया है. ऐसी 1300 यूनिवर्सिटी तो जर्मनी में हैं. किसी देश ने यदि वेदों पर सबसे ज्यादा रिसर्च किया है तो वो रूस ने किया है. लेकिन हमारे यहां ये परंपरा खो गई है. हमारे यहां ज्ञान की जो गहरी धारा थी, वो खो गई है. क्यों खो गई है, इसलिए खो गई है क्योंकि हमने मान लिया था कि हम गुरू हैं. लेकिन जो गुरू नहीं थे, वे इतने आगे निकल गए, जिसका हमें अंदाजा ही नहीं लगा.

¤¤¤ लिट फेस्ट की झलकियां ¤¤¤


यहां ‘पुणे लिट फेस्ट’ का पूरा वीडियो देखिए:

यह भी पढ़िए: ‘नये भारत की बात, उत्तराखंड के साथ’ कॉन्क्लेव — Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने सीएम धामी संग दिया संबोधन, देखें खास तस्वीरें

  • भारत एक्सप्रेस
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

37 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago