फोटो-ट्विटर
Sonbhadra News: दिल्ली से झारखंड जा रहे अवैध अंग्रेजी शराब के तीन ट्रकों को यूपी की सोनभद्र पुलिस ने पकड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है. तीनों ट्रकों में भरी शराब की कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है. पुलिस ने ट्रकों के साथ ही तीन शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. इनकी निशानदेही के बाद ही पुलिस ने तीन DCM ट्रक से 1855 पेटी में कुल 16695 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी मामले में केस दर्ज किया है.
पूरे मामले को लेकर सोनभद्र एसपी डॉ यशवीर सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि, जिले में अवैध शराब तस्करी का मामला लगातार सुनने में आ रहा था. इसी के बाद इस मामले में जल्द खुलासा हो और अवैध शराब तस्करी करने वाले जल्द पकड़े जाए इसके लिए हमने टीमों का गठन किया. इस टीम में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी दुद्धी दद्दन प्रसाद के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस, थाना बभनी, थाना चोपन पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई.
एसपी ने इस मामले में आगे जानकारी दी कि, 3 जून की रात को टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि शराब तस्कर दो वाहनों में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप लेकर म्योरपुर की तरफ से बहुत तेज गति से आ रहे हैं. इस पर सूचना के आधार पर थाना बभनी व एसओजी, सर्विलांस टीम द्वारा नधिरा मोड़ के पास वाराणसी-अम्बिकापुर मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की गई. इसके बाद दोनों वाहनों को रोककर जांच की गई. इसी दौरान पुलिस ने दोनों DCM से 1205 पेटी में कुल 10845 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की. इसी के बाद पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया.
एसपी ने आगे बताया कि, इस कार्रवाई के बाद ही चोपन थाना व एसओजी/ सर्विलांस टीम को भी मुखबिर से सूचना मिली कि तस्कर एक वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब की एक बड़ी खेप पंजाब से लेकर रांची जा रहे हैं. इस पर कार्रवाई करते हुए टीम द्वारा मारकुण्डी घाटी मामा होटल के पास वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर DCM रोककर जांच की गई तो उसमें से भी 650 पेटियों में 5850 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई.
एसपी डॉ यशवीर सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि, अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया है कि वो दिल्ली से अंग्रेजी शराब को लोड करके ला रहे थे. उन्हें बाबा और सोनू नाम के शख्स ने फोन पर शराब को झारखंड तक ले जाने के लिए कहा था और यहीं पर गाड़ी देकर माल खाली कराना था. अभियुक्तों ने ये भी बताया कि, वे रास्ता भटक गए और फिर पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस अब इस पूरे मामले को लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं. इसी के साथ आरोपियो से और भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है. अब पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंचने की पूरी रणनीति बना रही है.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…