प्रतीकात्मक तस्वीर
Lupin Pharma company : फार्मा कंपनी Lupin के शेयर में सोमवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला. इंट्रा डे ट्रेडिंग में ये शेयर 2 फीसदी के उछाल के साथ 830 रुपए प्रति शेयर के भाव पर पहुंचा. कुछ ही देर बाद मुनाफा वसूली के चलते इस शेयर में गिरावट आई. फिलहाल ये शेयर 0.41 फीसदी की मजबूती के साथ 820 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है.
क्यों आया शेयर में उछाल –फार्मा कंपनी के शेयर में आज ये उछाल कंपनी के एक टैबलेट ल़ॉन्च की वजह से आया. दरअसल कंपनी ने Darunavir नाम की टैबलेट लॉन्च की है. कंपनी ने 3 जून के इसके लॉन्च की घोषणा की थी. ये टैबलेट 600 mg और 800 mg के पॉवर में मिलेगी. यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि Janssen Products की Prezista टैबलेट का जेनेरिक वर्जन है. कंपनी को उम्मीद है कि इस नई लॉन्च टैबलेट की एक साल में $308 मिलियन के बिक्री आंकड़े को छुएगी.
ये भी पढ़ें- Indigo की Air India को पछाड़ने की तैयारी, 500 जेट खरीदने का करने जा रहा सौदा
किस बीमारी का करेगी इलाज –
Prezista टैबलेट एंटीरेट्रोवायरल मेडीसिन है और इसे दूसरी मेडिसिन्स के साथ कम्बाइन कर HIV के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है.
कई दवाओं को मिली है मंजूरी-
Lupin फार्मा की सब्सिडरी कंपनी Novel Laboratories Inc को हाल ही में DSFDA द्वारा 2 दवाओं के लिए मंजूरी दी गई है वहीं कंपनी की कनाडा बेस्ड सब्सिडरी को भी नई दवाओं के लिए मंजूरी मिली है.
ये भी पढ़ें- Netflix, Disney, Prime को नहीं पसंद आई सरकार की तंबाकू नीति, चैलेंज देने की तैयारी
कैसी कंपनी की वित्तीय हालत-
फार्मा कंपनी LUPIN की वित्तीय हालत की बात करें तो मार्च 2023 में कंपनी को 236 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ है. जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 518 करोड़ रुपए का नेट लॉस हुआ था. वहीं EBITDA मार्जिन 6.90 से बढ़कर लगभग 14 फीसदी को पार कर गया है.
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…