देश

Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक के भाई अशरफ का साथ देना पड़ा भारी, जेलर समेत छह अधिकारी निलंबित, हो सकती है गिरफ्तरी

Umesh Pal Murder Case: बरेली जेल में बंद अतीक अहमद के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ और उसके गुर्गों व साले के बीच अवैध मुलाकात कराने के आरोप में जेलर समेत बरेली जेल के छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. निलंबित किए गए लोगों में जेलर राजीव कुमार मिश्रा, डिप्टी जेलर दुर्गेश प्रताप सिंह, हेड वार्डन बृजवीर सिंह और वार्डन मनोज गौर, दानिश मेहंदी और दलपत सिंह शामिल हैं. सूत्रों का कहना है कि जल्द ही सभी गिरफ्तरी भी हो सकती है.

बदा दें कि पूर्व विधायक अशरफ, माफिया अतीक अहमद का छोटा भाई है, जो वर्तमान में गुजरात की साबरमती जेल में बंद है. अशरफ 25 जनवरी 2005 को प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में बरेली जेल में है. राज्य सरकार ने पहले अशरफ की अवैध बैठकों की जांच के आदेश दिए थे. सरकार को सौंपी अपनी रिपोर्ट में डीआईजी-जेल आर.एन. पांडे ने अधिकारियों के नाम लिए हैं.

कैंटीन आपूर्तिकर्ता दया राम और जेल प्रहरी शिव हरि अवस्थी को पहले अशरफ को जेल के अंदर गुप्त बैठकें करने में मदद करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उन पर जेल के बाहर से अशरफ का खाना और सामान सप्लाई करने का भी आरोप है.

डीआईजी-जेल आर.एन. पांडे द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार, अशरफ के साले सद्दाम ने जेलर, डिप्टी जेलर और अन्य अधिकारियों की सहायता से जेल में उनसे मुलाकात की. जेल के आधिकारिक रिकॉर्ड में बैठकों का कोई उल्लेख नहीं है. दया राम ने पैसे दिए और अशरफ के लिए जेल के बाहर से खाना व अन्य सामान का इंतजाम किया.

बरेली जेल प्रशासन ने पहले ही अशरफ, सद्दाम, उसके स्थानीय सहयोगी लल्ला गद्दी, शिव हरि अवस्थी और दया राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

ये भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के बेटे समेत पांच आरोपियों पर इनाम दोगुना, वारदात के बाद सभी फरार

इससे पहले जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत बानो और उनके ड्राइवर नियाज अंसारी की 12 फरवरी को जेल परिसर के अंदर से गिरफ्तारी के बाद चित्रकूट जेल प्रशासन, कैंटीन सप्लायर और अपराधियों के बीच इसी तरह की सांठगांठ का खुलासा किया था.

-आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago