देश

Varanasi: बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन के लिए नहीं देना होगा कोई पैसा, मंडलायुक्त ने कहा- “फेक न्यूज पर न दें ध्यान”

Varanasi: द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख काशी के बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को पैसा नहीं देना होगा. इस सम्बंध में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने अपने बयान जारी किए हैं और सोशल मीडिया पर वायरल एक खबर का खंडन करते हुए कहा है कि स्पर्श दर्शन के लिए कोई शुल्क लेने का निर्णय नहीं किया गया है फेक न्यूज पर ध्यान न दें.

बता दें कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन के लिए शुल्क देना होगा. मंदिर प्रशासन इस सम्बंध में जल्द ही शुल्क व्यवस्था लागू कर देगा. इसी के साथ फेक न्यूज में ये तक दावा किया गया है कि मंदिर में 500 से 1000 रुपए का शुल्क लगाया जा सकता है और मंदिर न्यास परिषद की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी गई है. यानी तय समय के बाद जो भी स्पर्श दर्शन करना चाहेंगे, उनको शुल्क देना होगा. इसके बाद सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर राजनीति शुरू हो गई है.

पढ़ें इसे भी- 22 मार्च से शुरु होने वाले हिंदू नववर्ष के आरंभ में करें मां दुर्गा का स्वागत, जानें शुभ मुहूर्त और खास बातें

वहीं, इस सम्बंध में सोमवार को देर शाम मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि ऐसा कोई निर्णय श्री काशी विश्वनाथ ट्रस्ट द्वारा नहीं लिया गया है. ट्रस्ट की बैठक हुए भी 20 दिन बीत चुके हैं. यह फेक न्यूज है. किसी भी श्रद्धालु को ऐसी फेक न्यूज को गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं है. ऐसा कोई निर्णय भविष्य में अगर होगा तो उसकी जानकारी दी जाएगी.

मंडलायुक्त ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि, एक दिन ट्रस्ट की बैठक हुई थी. उसके एक-दो दिन बाद भी ये बात आई थी तब भी स्पष्ट कर दिया गया था. यह पुरानी ही बैठकों की बात जो कार्य किया है या उसमें बातचीत के बिंदू होते हैं. वह अलग ट्रस्ट के लोगों के हवाले से बता दिए जाते हैं. सोशल मीडिया में कई मैसेज ऐसे भी सर्कुलेट हो जाते हैं तो पुरानी बातें होती हैं.

जैसा मैंने बताया कि भारत के अलग-अलग मंदिरों की व्यवस्थाएं हैं. उसका तुलनात्मक अध्ययन किया गया था. उसकी ही चर्चाएं हुई थी, उन्हीं चर्चाओं में यह बात आई थी कि बाकी मंदिरों में इस प्रकार का शुल्क लगता है, लेकिन वाराणसी के मंदिर में कोई शुल्क लगाने का अभी निर्णय नहीं हुआ है और ऐसा कोई निर्णय भविष्य में अगर होगा तो उसकी जानकारी दी जाएगी.

इसके साथ उन्होंने ये भी बताया कि फिलहाल मंदिर में किसी प्रकार के शुल्क की कोई व्यवस्था स्पर्श दर्शन के लिए नहीं की जा रही है. यहां जो आरतियां होती हैं, या जो हमारे बाकी के हेल्प डेस्क के माध्यम से जो दर्शन होते हैं. उन्हीं की शुल्क जो पहले से निर्धारित है, वो वैसे ही रहेंगी. उसके अलावा कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago