डॉ. दिनेश शर्मा
अटल शताब्दी जयंती समारोह के तहत संगीत नाटक अकादमी में आयोजित कवि सम्मेलन तथा अन्य कार्यक्रमों में राज्यसभा सांसद व यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी की स्मृतियां देश की धरोहर हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी.
डॉ. शर्मा ने कहा कि अटल जी के लिए देश सर्वोपरि था और वे सत्ता के मोह से दूर रहते हुए हमेशा अपने सिद्धांतों और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य को प्राथमिकता देते थे. उन्होंने यह भी कहा कि अटल जी एक ऐसे प्रधानमंत्री थे जिनकी सरकार एक वोट से गिर गई थी, लेकिन उन्होंने सिद्धांतों से समझौता किए बिना किसी प्रकार की राजनीति नहीं की.
अटल जी का विकास माडल और नेशनल हाइवे
नेशनल हाइवे का नया स्वरूप अटल जी के विकास दर्शन का प्रतिबिम्ब है, जो उनकी दूरदर्शिता और राष्ट्रनिर्माण की सोच को दर्शाता है. डॉ. शर्मा ने अटल जी के दृष्टिकोण को याद करते हुए बताया कि उन्होंने भारत में नदियों को जोड़ने का एक अद्वितीय प्रयास किया, जो देश की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित हुआ.
अटल जी का कूटनीतिक योगदान भी अभूतपूर्व था. डॉ. शर्मा ने बताया कि विपक्ष भी उनकी राजनीति का लोहा मानता था. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए हिंदी में अपना भाषण दिया, जिससे भारत की छवि को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिली.
कारगिल युद्ध और पाक के खिलाफ कड़ा जवाब
उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान के विश्वासघात का कड़ा जवाब दिया और भारतीय सैनिकों के बीच जाकर उनका हौंसला बढ़ाया. अटल जी का रखाव-विश्वास और कड़ी प्रतिक्रिया उनका नेतृत्व साबित करते हैं.
अटल जी के सपनों को साकार कर रहे हैं मोदी
डॉ. शर्मा ने कहा कि अटल जी के सपनों को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरातल पर उतार दिया है. गरीबों को घर से लेकर उनके घर में नल से जल तक का सपना अटल जी ने देखा था, जिसे मोदी सरकार ने साकार किया है. इसके अलावा, अटल जी की सड़क योजना अब एक्सप्रेस वे के रूप में देखने को मिल रही है.
डॉ. शर्मा ने यह भी कहा कि अटल जी के नेतृत्व में जो मजबूत भारत की परिकल्पना की गई थी, वह आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया की एक बड़ी ताकत के रूप में उभरा है.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…
Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…
BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…