देश

Manmohan Singh Passed Away: पूर्व PM मनमोहन सिंह नहीं रहे, 92 वर्ष की आयु में दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

Manmohan Singh Passed Away: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार की रात निधन हो गया. वे 92 वर्ष के थे. पिछले काफी समय से उन्हें स्वास्थ्य की दिक्कतें थीं. उन्हें दिल्ली AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था.

बीती रात डॉक्टरों की ओर से बताया गया कि डॉ. सिंह नहीं रहे. बता दें कि डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके उपचार में जुटी थी. रॉबर्ट वाड्रा के ट्विटर हैंडिल पर उनके निधन की पुष्टि की गई. बहरहाल, अस्पताल में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी मौजूद हैं, जबकि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष खड़गे के साथ दिल्ली आ रहे हैं.

इस बीच कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी सियासी कार्यक्रम रद्द भी कर दिए हैं.

डॉ. सिंह को पीएम मोदी, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, भूपेश बघेल और सोनिया गांधी ने श्रद्धांजलि अर्पित की है.

पीएम मोदी ने ऐसे किया याद

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गांव में हुआ था. एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले डॉ. सिंह ने अपने जीवन में शिक्षा, अर्थशास्त्र और राजनीति में असाधारण उपलब्धियां हासिल कीं. उनकी उपलब्धियों में कई महत्वपूर्ण कदम शामिल हैं, जिनमें भारतीय अर्थव्यवस्था को उदारीकरण की दिशा में ले जाना, विदेशी निवेश को बढ़ावा देना और गरीबी उन्मूलन के लिए कई कार्यक्रमों को शुरू करना शामिल है.


वित्त मंत्री के रूप में योगदान

डॉ. मनमोहन सिंह 1991 से 1996 तक, भारत के वित्त मंत्री रहे. इस दौरान उन्होंने आर्थिक सुधारों की एक व्यापक नीति लागू की, जिसे विश्वभर में सराहा गया. इन सुधारों ने भारत को आर्थिक संकट से उबारकर एक नई दिशा दी.

पहली बार 1991 में बने थे सांसद

डॉ. सिंह 1991 में पहली बार राज्यसभा के सदस्य बने. उन्होंने असम का प्रतिनिधित्व पांच बार किया और 2019 में राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बने. 1998 से 2004 तक, जब भारतीय जनता पार्टी सत्ता में थी, डॉ. सिंह राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे. उन्होंने 1999 में दक्षिण दिल्ली से लोकसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली.

2004 में बने थे देश के प्रधानमंत्री

2004 के आम चुनावों के बाद 22 मई को उन्हें भारत का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया. उन्होंने 2009 में दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और 2014 तक इस पद पर बने रहे.

यह भी पढ़िए: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में एडमिट

Bharat Express Desk

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

6 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

6 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

7 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

7 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

8 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

8 hours ago