देश

अगले 48 घंटे बेहद भारी…कहर ढाएगी कुदरत! 80 KM की रफ्तार से आ रहा तूफान, देखें IMD का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert 48 Hours: देश में मौसम का मिजाज अब सिर्फ बदला नहीं है बल्कि पूरी तरह से रौद्र रूप अख्तियार कर चुका है. भीषण गर्मी और उमस से तड़प रहे लोगों के लिए राहत के साथ-साथ अब एक बड़ी आफत भी दस्तक दे चुकी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों को पूरे देश के लिए ‘बेहद नाजुक’ बताते हुए 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश, चक्रवाती हवाओं और जानलेवा वज्रपात (बिजली गिरने) का हाई अलर्ट जारी किया है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय आसमान में एक साथ कई साइक्लोनिक सर्कुलेशन और खतरनाक मौसमी सिस्टम एक्टिव हो गए हैं, जिसके कारण कुछ इलाकों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी आंधी चलने की आशंका है. प्रशासन ने लोगों और किसानों को खुले आसमान के नीचे न जाने की सख्त चेतावनी दी है.

दिल्ली-एनसीआर और यूपी में आंधी का तांडव(IMD Weather Alert 48 Hours)

दिल्ली-एनसीआर: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम अचानक पलटी मारने वाला है. मौसम विभाग ने दिल्ली में धूलभरी तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है. यहाँ हवाएं इतनी तेज होंगी कि पेड़ और बिजली के खंभे गिरने का खतरा है. तापमान में भारी गिरावट आएगी, लेकिन उमस भी बढ़ेगी.

उत्तर प्रदेश: यूपी के लिए अगला 48 घंटा सबसे ज्यादा डराने वाला है. नोएडा, मथुरा, आगरा, कानपुर और वाराणसी सहित कई जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का येलो अलर्ट है. लखनऊ में पारा 40 डिग्री तक रहेगा, जिससे बारिश के बाद भयंकर उमस का सामना करना पड़ेगा.

बिहार और झारखंड में वज्रपात का डबल अटैक

बिहार: बिहार के जिलों में कुदरत का डबल अटैक देखने को मिल सकता है. पटना, गया, चंपारण, भागलपुर और पूर्णिया समेत कई इलाकों में भारी बारिश के साथ 65 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. सबसे बड़ा खतरा ‘आसमान से गिरने वाली बिजली’ का है, जिसके लिए लोगों को पेड़ों और खुले मैदानों से दूर रहने की हिदायत दी गई है.

झारखंड: रांची, बोकारो और धनबाद सहित पूरे राज्य में 60 किमी/घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने और भारी जलभराव का अनुमान है.

राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में चक्रवात

राजस्थान: मरुधरा में मानसून का यू-टर्न बेहद खतरनाक होने वाला है. जयपुर, बीकानेर, जोधपुर और जैसलमेर में पहले भयानक धूलभरी आंधी चलेगी और उसके ठीक बाद आसमान से झमाझम पानी बरसेगा.

मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़: एमपी के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में लगातार बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश होगी. उधर छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर में मूसलाधार बारिश के कारण छोटी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने की चेतावनी दी गई है.

ये भी पढ़ें: इंटरनेट पर सीखा कत्ल का तरीका, 2000 कॉल्स के बाद पक्का हुआ इरादा; ऐसे रची गई केतन की मौत की खूनी साजिश

महाराष्ट्र के 23 जिलों में संकट, पंजाब-हरियाणा भी कांपे

महाराष्ट्र: कोंकण और मुंबई सहित महाराष्ट्र के 23 जिलों के लिए मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. कोंकण क्षेत्र में तीन दिनों तक लगातार भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं.

पंजाब और हरियाणा: लंबे समय से लू की मार झेल रहे इन राज्यों में अब 70 किमी/घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी के साथ तेज बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है. गुरुग्राम, हिसार, अमृतसर और जालंधर में मौसम विभाग ने विशेष सावधानी बरतने को कहा है.

पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड (देहरादून, नैनीताल) और हिमाचल प्रदेश (शिमला, मनाली) के पहाड़ी रास्तों पर सफर करने वालों के लिए बड़ी चेतावनी है. तेज बारिश के कारण पहाड़ों से पत्थर गिरने और ‘लैंडस्लाइड’ (भूस्खलन) का खतरा बढ़ गया है. वहीं पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्रों और पूर्वोत्तर के 8 राज्यों (असम, मेघालय, अरुणाचल आदि) में लगातार हो रही बारिश से निचले इलाकों के पूरी तरह जलमग्न होने की आशंका है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

डिजिटल शिक्षा को नई रफ्तार देगी सीएम योगी की सरकार, स्मार्ट क्लासरूम से लेकर AI तक खाका तैयार

CM Yogi UP Digital Kaushal Margdarshika: योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को रफ्तार…

2 minutes ago

135 साल पुरानी ऐतिहासिक लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! केंद्र सरकार ने दाखिल किया हलफनामा, जानें क्या है पूरा प्लान

केंद्रीय सचिवालय लाइब्रेरी के स्थानांतरण विवाद में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल…

9 minutes ago

महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में आरक्षण रोटेशन पर SC की अहम टिप्पणी, याचिकाकर्ता की दलीलें खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में SC-ST सीटों के…

19 minutes ago

सीएम योगी सरकार की डिजिटल क्रांति, DigiShakti पर IIM लखनऊ की मुहर

UP Swami Vivekananda Yuva Sashaktikaran Yojana: IIM लखनऊ के अध्ययन में खुलासा- योगी सरकार द्वारा…

24 minutes ago

गैर-इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहिबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत

बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

28 minutes ago