Today Delhi Weather Update: देश के करोड़ों लोगों के लिए चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से तड़पने वाले दिन अब हमेशा के लिए खत्म होने जा रहे हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा और सबसे बड़े बुलेटिन ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून अब अपनी पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ चुका है और अगले 24 से 72 घंटों के भीतर देश के 23 राज्यों में बादलों का विस्फोट (IMD Heavy Rain Alert) होने जा रहा है. आसमान में एक साथ दो-दो वेदर सिस्टम यानी मानसून और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गए हैं, जिससे यूपी, बिहार से लेकर दिल्ली तक झमाझम बारिश का काउंटडाउन शुरू हो गया है. आइए जानते हैं आपके राज्य का क्या हाल होने वाला है.
दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए आखिरकार वो इंतजार खत्म हो गया है जिसका लोग हफ्तों से इंतजार कर रहे थे. मौसम विभाग के अनुसार आज 30 जून को दिल्ली के आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ेंगी. इसके बाद 1 जुलाई से लेकर 4 जुलाई के बीच दिल्ली में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू होगा, जिससे तापमान में सीधे 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की जाएगी. दिल्लीवालों को अब उमस से हमेशा के लिए निजात मिलने वाली है.
उत्तर प्रदेश: यूपी में मानसून अब अपना रौद्र रूप दिखाने के लिए तैयार है. पूर्वांचल से लेकर पश्चिम यूपी तक आज से लेकर 30 जून और 3 जुलाई के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी और आसमानी बिजली गिरने का भी भारी खतरा है.
बिहार: बिहार के अधिकांश जिलों में आज और कल भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. उत्तर और मध्य बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे जाने से सख्त मना किया है.
उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड में 30 जून से लेकर 5 जुलाई तक कुदरत का सबसे बड़ा इम्तिहान होने वाला है. पहाड़ी जिलों में बादलों के फटने जैसी मूसलाधार बारिश का अनुमान है, जिससे भूस्खलन और अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) आ सकती है. चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को पहाड़ों पर न रुकने की सलाह दी गई है.
झारखंड: झारखंड के कई जिलों में आज और कल के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. वज्रपात के साथ होने वाली इस भारी बारिश के कारण राज्य की प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें: ‘सिया ने बांधा जूता…चेतन को मिला मौत का इशारा! पुणे मर्डर केस में पुलिस ने कराया सीन री-क्रिएट, हुआ बड़ा खुलासा
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 2 से 4 जुलाई के बीच भयंकर से भयंकर बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं गुजरात में 3 जुलाई के बाद मानसून की ऐसी एंट्री होगी कि कई जिलों में जलभराव के हालात पैदा हो जाएंगे. इसके अलावा दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और पूर्वोत्तर के असम-मेघालय में अगले कई दिनों तक लगातार मूसलाधार बारिश का सिलसिला थमेगा नहीं, जिससे स्थानीय प्रशासन को पूरी तरह मुस्तैद रहने का आदेश दिया गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…