देश

लोकसभा में इमिग्रेशन बिल पास: गृहमंत्री अमित शाह बोले- भारत कोई धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों पर कड़ी कार्रवाई होगी

Immigration Bill 2025 India: लोकसभा में आज आव्रजन और विदेशी विधेयक-2025 पास हो गया. इस पर चर्चा करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में कहा कि भारत कोई “धर्मशाला” नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत उन लोगों का स्वागत करेगा जो पर्यटक, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और व्यवसाय के लिए देश में आते हैं, लेकिन जो लोग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न करते हैं, उन्हें भारत में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

घुसपैठियों से सख्ती से निपटेंगे

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य केवल उन लोगों को भारत में आने से रोकना है, जिनके इरादे दुर्भावनापूर्ण हैं. उन्होंने बताया कि अवैध घुसपैठियों, खासकर म्यांमार और बांग्लादेश से आने वाले रोहिंग्या मुसलमानों की संख्या में वृद्धि हो रही है, जिससे देश की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है. शाह ने कहा, “अगर घुसपैठिए देश में अशांति फैलाने की कोशिश करेंगे, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.”

 

आव्रजन विधेयक का महत्व

अमित शाह ने कहा कि प्रस्तावित विधेयक से देश की सुरक्षा मजबूत होगी और यह देश के आर्थिक विकास, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों को बढ़ावा देगा. उन्होंने यह भी कहा कि इस कानून के जरिए भारत आने वाले विदेशी नागरिकों की पूरी जानकारी सरकार के पास होगी, जिससे अवैध घुसपैठ को रोका जा सकेगा. शाह ने इस बिल को 2047 तक भारत को दुनिया का सबसे विकसित देश बनाने की दिशा में एक कदम बताया.

बंगाल सरकार पर निशाना

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भी हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं कर रही है और बांग्लादेश सीमा पर 450 किलोमीटर की बाड़ लगाने का काम लंबित है. शाह ने कहा, “जब भी बाड़ लगाने का काम पूरा होने वाला होता है, पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ता इसे रोकने के लिए गुंडागर्दी और धार्मिक नारे लगाते हैं.”

बीजेपी के लिए बंगाल चुनाव अहम

अमित शाह ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल सरकार को 11 पत्र लिखे हैं और सात दौर की वार्ता की है, लेकिन फिर भी बाड़ लगाने का काम पूरा नहीं हो पा रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि बीजेपी अगले साल बंगाल में सरकार बनाएगी और बाड़ लगाने का काम पूरा किया जाएगा. शाह ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में अवैध आधार कार्ड की बड़ी संख्या सामने आई है, जो अवैध घुसपैठ का संकेत है.

TMC का शाह पर पलटवार

अमित शाह के आरोपों पर तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार किया. टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि उनकी पार्टी अवैध घुसपैठियों को भारत में प्रवेश नहीं करने देती. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है. रॉय ने कहा कि कुछ अन्य राज्यों में अवैध घुसपैठियों को शरण मिल सकती है, लेकिन पश्चिम बंगाल में ऐसा नहीं है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर वार्ता: पश्चिम एशिया में शांति बहाली पर जोर, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस का मिला निमंत्रण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर द्विपक्षीय संबंधों…

15 minutes ago

इंडिया आईटीएमई 2026: ग्रेटर नोएडा में जुटेगा दुनिया का टेक्सटाइल जगत, 40 से ज्यादा देशों की होगी भागीदारी

India ITME 2026: इंडिया आईटीएमई 2026 इस दिसंबर ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने जा रहा…

30 minutes ago

AIIMS में क्यों भर्ती करना पड़ा केजरीवाल का कटआउट? भरे मंच से अमित शाह ने सबको बताया

Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन…

48 minutes ago

कार है या हथियारों का घर? खरगोन में मिले इतने हथियार कि चकरा जाएगा दिमाग

Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…

1 hour ago