Mumbai Police Notice: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस की ओर से बड़ा झटका लगा है. उन्हें आगामी 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया गया है, जिसके बाद से राजनीतिक और फिल्मी गलियारों में हलचल तेज हो गई है.
इमरान खान ने 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए CJP के प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. चूंकि इमरान खान के पास भारतीय नागरिकता नहीं बल्कि अमेरिकी नागरिकता और OCI कार्ड है, इसलिए विदेशी नागरिकों द्वारा घरेलू राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने पर प्रतिबंध के तहत यह कार्रवाई की गई है.
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का सख्त निर्देश दिया है. यह पूरा मामला मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक राजनीतिक प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें अभिनेता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था.
इमरान खान ने 10 अक्टूबर को अगस्त क्रांति मैदान में CJP के प्रदर्शन में शिरकत की थी, जहां CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी. इस विरोध प्रदर्शन में 400 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. पुलिस ने इमरान खान को हिरासत में भी लिया था. पुलिस के मुताबिक, गैर-भारतीय नागरिक होने के बावजूद इस तरह के राजनीतिक प्रदर्शन में हिस्सा लेना इमिग्रेशन नियमों का उल्लंघन है.
राजनीतिक विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनना इमरान खान के लिए जी का जंजाल बन गया है क्योंकि उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं बल्कि अमेरिकी नागरिकता है. उनका जन्म 13 जनवरी 1983 को अमेरिका के विस्कॉन्सिन (मैडिसन) में हुआ था और उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट के साथ भारत का ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने इस मामले को लेकर इमरान खान पर सीधा सवालिया निशान उठाया था. सोमैया का साफ तर्क था कि कोई भी OCI कार्ड धारक या विदेशी नागरिक भारत की घरेलू राजनीतिक गतिविधियों और प्रदर्शनों में हिस्सा नहीं ले सकता है. इसके बाद पुलिस और इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा इस मामले में सख्त कार्रवाई की गई है.
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से ठीक पहले इमरान खान ने अपनी सफाई में कहा था कि वह यहाँ सिर्फ एक इंसान और शहर में रहने वाले नागरिक के तौर पर आए हैं. उन्होंने कहा था कि वे यह देखने आए थे कि आखिर क्यों लोगों की आवाजाही की आजादी को प्रतिबंधित किया जा रहा है और क्यों उनकी आवाज को दबाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें-पीएम मोदी का लद्दाख को बड़ा तोहफा! एयरपोर्ट, सड़क और जल संरक्षण पर 3,350 करोड़ खर्च
-भारत एक्सप्रेस
Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…
एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…
Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…
Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…
राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…