Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

विदेशी नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी, आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का फरमान

Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. मुंबई पुलिस ने उन्हें इमिग्रेशन नियमों के उल्लंघन के चलते 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का सख्त निर्देश दिया है.

सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद अभिनेता इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का निर्देश.

Mumbai Police Notice: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस की ओर से बड़ा झटका लगा है. उन्हें आगामी 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया गया है, जिसके बाद से राजनीतिक और फिल्मी गलियारों में हलचल तेज हो गई है.

इमरान खान ने 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए CJP के प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. चूंकि इमरान खान के पास भारतीय नागरिकता नहीं बल्कि अमेरिकी नागरिकता और OCI कार्ड है, इसलिए विदेशी नागरिकों द्वारा घरेलू राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने पर प्रतिबंध के तहत यह कार्रवाई की गई है.

आमिर खान के भांजे इमरान खान पर बड़ी कार्रवाई, मिला देश छोड़ने का नोटिस

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का सख्त निर्देश दिया है. यह पूरा मामला मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक राजनीतिक प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें अभिनेता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था.

CJP के प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी

इमरान खान ने 10 अक्टूबर को अगस्त क्रांति मैदान में CJP के प्रदर्शन में शिरकत की थी, जहां CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी. इस विरोध प्रदर्शन में 400 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. पुलिस ने इमरान खान को हिरासत में भी लिया था. पुलिस के मुताबिक, गैर-भारतीय नागरिक होने के बावजूद इस तरह के राजनीतिक प्रदर्शन में हिस्सा लेना इमिग्रेशन नियमों का उल्लंघन है.

अमेरिकी नागरिक और OCI कार्डधारक हैं इमरान खान

राजनीतिक विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनना इमरान खान के लिए जी का जंजाल बन गया है क्योंकि उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं बल्कि अमेरिकी नागरिकता है. उनका जन्म 13 जनवरी 1983 को अमेरिका के विस्कॉन्सिन (मैडिसन) में हुआ था और उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट के साथ भारत का ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है.

किरीट सोमैया ने उठाया था कड़ा विरोध

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने इस मामले को लेकर इमरान खान पर सीधा सवालिया निशान उठाया था. सोमैया का साफ तर्क था कि कोई भी OCI कार्ड धारक या विदेशी नागरिक भारत की घरेलू राजनीतिक गतिविधियों और प्रदर्शनों में हिस्सा नहीं ले सकता है. इसके बाद पुलिस और इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा इस मामले में सख्त कार्रवाई की गई है.

हिरासत में लिए जाने से पहले क्या बोले थे इमरान खान?

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से ठीक पहले इमरान खान ने अपनी सफाई में कहा था कि वह यहाँ सिर्फ एक इंसान और शहर में रहने वाले नागरिक के तौर पर आए हैं. उन्होंने कहा था कि वे यह देखने आए थे कि आखिर क्यों लोगों की आवाजाही की आजादी को प्रतिबंधित किया जा रहा है और क्यों उनकी आवाज को दबाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-पीएम मोदी का लद्दाख को बड़ा तोहफा! एयरपोर्ट, सड़क और जल संरक्षण पर 3,350 करोड़ खर्च

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital