देश

मृत व्यक्ति कहे वो जिंदा है तो…, SIR को लेकर इमरान मसूद का बड़ा बयान आया सामने, जानें क्या कहा?

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (Imran Masood) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें राहुल गांधी ने कहा कि जीवन में बहुत दिलचस्प अनुभव हुए हैं, लेकिन कभी ‘मृत लोगों’ के साथ चाय पीने का मौका नहीं मिला था. इस अनोखे अनुभव के लिए, धन्यवाद चुनाव आयोग. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि अगर मृत व्यक्ति कहे कि वो जिंदा है तो एसआईआर पर सवाल तो उठेंगे.

Imran Masood बोले- मतदाता का वोट नहीं कटना चाहिए

राहुल गांधी एसआईआर के मुद्दे पर बिहार में यात्रा करने वाले हैं. इसे लेकर भी राजनीति तेज हो गई है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि विपक्ष का एकमात्र उद्देश्य है कि किसी भी मतदाता का वोट नहीं कटना चाहिए.

मसूद ने तर्क देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति, जिसे मृत घोषित किया गया है, यह दावा करता है कि वह जीवित है, तो स्वाभाविक रूप से एसआईआर की विश्वसनीयता पर सवाल उठेंगे.

सुप्रीम कोर्ट में बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सुनवाई पर उन्होंने कहा कि अभी सुनवाई चल रही है और इस पर फैसला आना बाकी है. उन्होंने कहा कि विपक्ष का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाया न जाए.

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं, तो इसके पीछे का कारण स्पष्ट होना चाहिए. खासकर, जब ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां मृत घोषित किए गए मतदाता वास्तव में जीवित हैं.

यह भी पढ़ें- वोट चोरी के मुद्दे पर कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा का आया बयान, जानें क्या कहा?

उन्होंने चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया की पारदर्शिता और वैधता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि मताधिकार से कोई वंचित न हो. भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के उस बयान पर कांग्रेस सांसद ने पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि चुनाव में हार के डर से विपक्षी दल एसआईआर पर भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं.

इमरान मसूद ने कहा कि एसआईआर के मुद्दे पर हम सवाल तो चुनाव आयोग से पूछ रहे हैं. आयोग को इस पर जवाब देना चाहिए. मुझे समझ नहीं आता है कि भाजपा चुनाव आयोग की प्रवक्ता क्यों बन रही है.

भारतीय सेना पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की ओर से फटकार लगाए जाने पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं. उन्होंने जो सवाल सरकार से किए, अभी तक जवाब नहीं मिले हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

5 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

6 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

7 hours ago