लीगल

उत्तराखंड के तीर्थस्थलों में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम डीजीसीए और उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा

उत्तराखंड के तीर्थस्थलों में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम डीजीसीए और उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने तीन सप्ताह में जवाब देने को कहा है. यह याचिका वकील शुभम अवस्थी सहित अन्य की ओर से दायर की गई है.

दायर याचिका में डीजीसीए को पहाड़ों और उच्च जोखिम वाले इलाकों में हेलीकॉप्टर सेवाओं के संचालन के लिए एक व्यापक एसओपी तैयार करने के निर्देश देने की मांग की गई है. याचिका में कहा गया है कि पिछले कुछ सालों में इन कठिन भौगौलिक परिस्थितियों वाले मार्गों पर कई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें यात्रियों और पायलटों की जाने गई है. इसमें सुरक्षा मानकों, मौसम संबंधी चेतावनियों और विमानन नियमों के पालन में खामियों का आरोप लगाया गया है.

कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल की मांग

दायर याचिका में केंद्र सरकार और राज्य सरकार को इन मार्गों पर कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने का निर्देश देने की मांग की गई है. साथ ही पायलटों और ऑपरेटरों के लिए विशेष प्रशिक्षण और उन्नत मौसम पूर्वानुमान सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की गई है.

याचिका में यह भी कहा गया है कि डीजीसीए और उत्तराखंड प्रशासन की संयुक्त मॉनिटरिंग कमेटी गठित हो, जो हर उड़ान की सुरक्षा जांच करें. याचिका में यह भी कहा गया है कि चारधाम यात्रा जैसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नियम बनाने की मांग की गई है ताकि यात्रियों की जान न जाए.

सुरक्षा नीति पर सवाल

बता दें कि पिछले 14 सालों में 13 हेलीकॉप्टर दुर्घटना के शिकार हो चुका है, जिसमें 41 लोगों की जान चली गई है. जून 2025 में हुई दुर्घटना के बाद हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पूछा है कि आखिर हर वर्ष हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं क्यों हो रही हैं? इनमें क्या खामियां है या इसके लिए जिम्मेदार कौन है? साथ ही हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को हेलीकॉप्टर सेवाओं के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने करने के लिए ठोस नीति बनाने का निर्देश दिया है.

ये भी पढ़े: दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के महिला शौचालय में सेनेटरी पैड नहीं होने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने DMRC को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

10 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

23 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

37 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

60 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

1 hour ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago