Categories: देश

बिहार: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो युवकों को बांधकर पीटा, एक की मौत

बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार को बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों के हाथ-पैर बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक की मौत हो गई. मामला जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया था. उन्होंने दोनों के हाथ-पैर बांधकर पिटाई कर दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर में शुक्रवार सुबह दो लोग कथित तौर पर बकरी चोरी करने पहुंचे थे. जब दोनों युवक गांव से बकरी चुराने का प्रयास कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने शोर मचा दिया. दोनों युवक बाइक पर सवार होकर भागने लगे। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया. कुछ दूरी पर दोनों युवक पुलिया के पास टकराकर गिर गए और घायल हो गये. ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और हाथ-पैर बांधकर गांव ले आए.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. उन्होंने ग्रामीणों के चंगुल से दोनों को छुड़वाया. इसके बाद पुलिस ने घायल युवकों को इलाज के लिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने दोनों युवकों की हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान वीरपुर के पश्चिमी गांव निवासी मोहित कुमार (20) के रूप में की गई है. बताया गया कि इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है. पुलिस का कहना है कि भागने के चलते बाइक दुर्घटना में एक आरोपी घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई की थी, इसी कारण एक व्यक्ति की जान गई है.

ये भी पढ़ें- सभी मुसलमानों को आजादी के समय ही पाकिस्तान भेज दिया होता तो यहां तौकीर रजा पैदा नहीं होते: गिरिराज सिंह

-आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago