देश

Delhi Crime: दिल्ली में 9 साल की बच्ची से हैवानियत, मकान मालिक ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को नहर में फेंका

Delhi Crime: दिल्ली के स्वरूप नगर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. एक 9 साल की बच्ची के साथ हैवानियत हुई है. उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर में अपने परिवार के साथ रहने वाली 9 वर्षीय बच्ची के साथ 52 वर्षीय मकान मालिक ने दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी. आरोपी ने बच्ची के शव को मुनक नहर में फेंक दिया था. पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

12 दिसंबर को बच्ची का किया था अपहरण

दिल्ली पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची 12 दिसंबर को आरोपी की गाड़ी में बैठी हुई थी. 17 दिसंबर को आरोपी ने कबूल किया कि उसने बच्ची को मुनक नहर में फेंक दिया था. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नहर में शव ढूंढने के लिए गोताखोरों की मदद ले रही है. अभी तक बच्ची का शव बरामद नहीं हुआ है. उसके शव की तलाश अभी भी जारी है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 364, 302 और 201 के साथ ही पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है.

पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

वहीं दिल्ली महिला आयोग ने भी मामले का स्वत: संज्ञान लिया है. बताया जा रहा है कि बच्ची का अपहरण 12 दिसंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे किया गया था. आरोपी बच्ची को अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गया था. जिसे जाते हुए कुछ लोगों ने देखा था. जिसके बाद बच्ची के परिजनों ने स्वरूप नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जब जांच शुरू की तो सनसनीखेज खुलासा हुआ. बच्ची के मां-बाप एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं और स्वरूप नगर में किराए के मकान में रहते हैं.

यह भी पढ़ें- TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने की उपराष्ट्रपति की मिमिक्री, राहुल गांधी ने बनाया वीडियो, भड़के धनखड़ ने सदन में लगाई क्लास

दुष्कर्म के बाद की थी हत्या

17 दिसंबर को पुलिस पूछताछ में आरोपी संजीव राणा ने खुलासा किया कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी. बाद में शव को नहर में फेंक दिया था. आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्ची के शव की तलाश कर रही है. इसके अलावा सर्विलांस की मदद से भी इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आरोपी संजीव राणा 12 दिसंबर के बाद कहां-कहां गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

27 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

39 minutes ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

1 hour ago

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

1 hour ago