देश

इंटरपोल बैठक में पीएम मोदी ने कहा ‘दुनिया साथ आए तो खत्म हो जाएगा आतंकवाद’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को इंटरपोल की बैठक में  आतंकवाद, अपराध और भ्रष्टाचार जैसे खतरों से बचने के लिए दुनिया को साथ आने के लिए कहा है.  90वीं इंटरपोल महासभा में 195 देशों के प्रतिनिधियों के सामने  मंच से पीएम मोदी ने दुनिया के सभी  देशों को साथ मिलकर  संगठित अपराध को मानवता के लिए वैश्विक खतरा बताते हुए कहा  कि इससे निपटने के लिए अब सबको एकजुट होकर इससे लड़ने और खत्म करने का समय आ गया है.

पीएम मोदी ने कहा कि, ‘‘एक सुरक्षित दुनिया हमारी साझा जिम्मेदारी है. जब अच्छी ताकतें एक दूसरे का सहयोग करती हैं, तो अपराध की ताकतें काम नहीं कर सकती हैं.” पीएम ने दुनिया में तेजी से पैर पसार चुके आंतकी संगठनों और इसकी गतिविधियों पर बात करते हुए कहा कि, आतंकवादियों, ड्रग कार्टेल, अवैध शिकार गिरोहों या संगठित अपराधों के लिए कोई सुरक्षित पनाहगाह नहीं हो सकती है.

दुनिया के लिए सबसे बड़ी और गंभीर समस्या बन चुके आतंकवादी संगठनों को आड़े हाथों लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, एक बटन के क्लिक पर, एक हमले को अंजाम दिया जा सकता है या सिस्टम को उनके घुटनों पर लाया जा सकता है. हर देश उनके खिलाफ रणनीति पर काम कर रहे हैं, लेकिन हम अपनी सीमाओं के भीतर जो करते हैं वह अब वो पर्याप्त नहीं है.

आतंकी संगठनों को मुंह तोड़ जवाब देने की बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, हमें अंतर्राष्ट्रीय रणनीतियों को और विकसित करने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि ऐसा सिस्टम बने जिसके तहत आतंकी घटनाओं पर लगाम लगाया जा सके. पीएम ने कहा कि, ” हमे तकनीक की  सहायता से खुफिया आदान-प्रदान की आवश्यकता है.

बता दें 7 सितंबर 1923 को  इंटरपोल की स्थापना ऑस्ट्रिया के विएना में हुई थी. यह संस्था अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन को इंटरपोल के रूप में जाना जाता है. दुनियाभर के पुलिस नेटवर्क को जोड़ने वाला यह संगठन अपराध नियंत्रण पर काम करता है. दिल्ली में चल रही 90वीं इंटरपोल बैठक में  195 देशों के प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं. इस महासभा में इन प्रतिनिधियों में सदस्य देशों के मंत्रियों के अलावा पुलिस प्रमुख और केंद्रीय ब्यूरो के प्रमुख वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं. य़ह महासभा 18 से 21 अक्टूबर तक चलेगी.

 

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लैब में बन गया असली सोना…पीले धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

2 minutes ago

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

30 minutes ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

35 minutes ago

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

1 hour ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

2 hours ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

2 hours ago