मनोरंजन

‘दृश्यम-2’ में आईजी मीरा से कैसे बचेंगे विजय सलगांवकर, जानिए कैसा है इसके ट्रेलर का रिव्यू?

सुपर स्टार अजय देवगन तब्बू और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म दृश्यम 2 का ट्रेलर लांच हो चुका है. फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए दर्शक पिछले  7 साल से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. सस्पेंस और थ्रिलर से भरी इस मूवी के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. विजय सलगांवकर की भूमिका में अजय देवगन ने बेहतरीन इंटेंसिटी के साथ किरदार को अपने अंदर उतारा है.

बता दें दृश्यम एक मलयालम हिट फिल्म की रीमेक है. जिसे साल 2015 में निशिकांत कामत ने निर्देशित किया था. इस थ्रिलर फिल्म का पहला पार्ट का क्रेज लोगों के सर चढ़कर बोला था. दृश्यम 2 के लिए भी फिल्म लवर थियेटर में इसके रिलीज होने का वेट कर रहे हैं. सोमवार को लॉन्च हुए इसके ट्रेलर के कुछ ही समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन थ्रेड बन गया. पूरा ट्रेलर एक पावर पैक्ड ऑडियो-विजुअल ट्रीट है जिसमें हर एक सीन को फ्लैश में दिखाया गया है. इस बार दृश्यम-2 का निर्देशन  अभिषेक पाठक कर रहे हैं. 

हर एस्पैक्ट पर मूवी नंबर-1

दृश्यम 2  ट्रेलर के ओवर ऑल रिव्यू की बात की जाए तो  फिल्म की स्किप्ट शानदार है और इसका स्क्रीन प्ले भी बेहतरीन तरीके बोर्ड किया गया है. मूवी के संगीत में अनिल जॉनसन और बीजीएम की ताकत ने मिलकर शानदार काम किया है. फिल्म के दृश्यों को सूट करने के लिए सतीश कुरुप ने बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी की है. फिल्म के दमदार डायलॉग इसकी पटकथा को और जीवंत करते हैं. फिल्म में आईजी मीरा की भूमिका निभा रही तब्बे का डायलॉग “मैंने एक चौथी पास फेल को कम आंकने की गलती की और उसने एक मां को कम आंकने की गलती की”. दृश्म 2 के ट्रेलर में तड़का मार दिया है.

एक्टिंग ने किया कमाल

दृश्यम 2 के ट्रेलर से साफ पता चलता है कि सभी कलाकारों ने इसके दूसरे पार्ट में भी कमाल की इंटेंस और सीरियस एक्टिंग की है. अजय देवगन के अलावा फिल्म में उनकी पत्नी के रूप में  साउथ सुपरस्टार श्रिया सरन, इशिता दत्ता, बेटियों के रूप में मृणाल जाधव और आईजी पुलिस तब्बू के पति के रूप में रजत कपूर और इंवेस्टिंग ऑफिसर की भूमिका निभा रहे अक्षय खन्ना ने बेहतरीन काम किया है.  ट्रेलर ने इस फिल्म के उत्सुकता को बढ़ा दिया है. दर्शक  जानने के लिए बेताब है कि इस बार विजय सलगांवकर आईजी मीरा से कैसे बचता है. इसके लिए फिल्म फैंस को  अगले महीने  18 नवंबर तक का इंतजार करना होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

टिक-टिक-टिक इंतजार खत्म..! 21 अक्टूबर को खुलेगा ‘जाणता राजा’ का पूरा रोडमैप, साक्षी बनेगा भारत एक्सप्रेस

Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…

1 minute ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

4 minutes ago

“कल तक लापता, आज मिला शव; मासूम रतन की मौत के पीछे कौन?”

Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…

18 minutes ago

पंजाब में ड्रग्स पर अमित शाह का हमला, AAP सरकार से पूछा सवाल, बोले- आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन?

Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…

18 minutes ago

दिवाली की छुट्टी पर कॉकरोच! CJP के फेस्टिवल वेकेशन पर क्या बोले अभिजीत दीपके?

Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…

1 hour ago