देश

‘मध्य प्रदेश की महिलाएं सबसे ज्यादा…’, जीतू पटवारी के इस बयान से मचा सियासी बवाल

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jeetu Patwari) के बयान ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है. उन्होंने दावा किया है कि देश में सबसे ज्यादा शराब पीने वाली महिलाएं मध्यप्रदेश की हैं. अब बीजेपी ने इस बयान को लेकर उनपर तीखा हमला बोला है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनसे माफी मांगने की मांग तक कर डाली है.

पटवारी के दावे की पड़ताल

लेकिन जब जीतू पटवारी (Jeetu Patwari) के दावे की पड़ताल की गई तो तस्वीर कुछ और ही निकली. नेशनल फैमिली सर्वें (NFHS) 2019-21 की माने तो देश में सबसे ज्यादा शराब पीने वाली महिलाएं अरुणाचल प्रदेश की है जहां 17 प्रतिशत से अधिक महिलाए शराब पीती हैं. वहीं मध्य प्रदेश की बात करे तो यह आंकड़ा 0.4 प्रतिशत है. इससे साफ है कि पटवारी का किया गया दावा आंकडों से मेल नहीं खाता है. हालांकि एक दिलचस्प आंकड़ा ये भी है कि 2015-16 के एक सर्वे में मध्यप्रदेश में 1.6 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती थीं जो अब घटकर 0.4 प्रतिशत रह गई हैं. इसे कहा जा सकता है कि राज्य में महिलाओं में शराब पीने की रुझान में गिरावट आई है.

अरुणाचल में मेहमानों को परोसी जाती है शराब

अरुणाचल प्रदेश में शराब का सांस्कृतिक महत्व भी है. वहां अपोंग नामक चावल से बनी बीयर मेहमानों को परोसी जाती है और इसके अलावा वहां कई जनजातियों के जीवन का हिस्सा भी है.

महिलाओं द्वारा शराब पीने के मामले में टॉप 10 राज्य

NFHS के आंकड़ों कि माने तो महिलाओं द्वारा शराब पीने के मामले में अरुणाचल, सिक्किम, असम, तेलंगाना, गोवा, त्रिपुरा, लद्दाख, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड टॉप 10 राज्यों में आते हैं.

किन राज्यों में ज्यादा शराब पीते हैं पुरुष?

पुरुषों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश में 56.6 प्रतिशत पुरुष शराब पीते हैं, मणिपुर में 47 प्रतिशत और अंडमान निकोबार में 42.1% वहीं लक्षद्वीप में सबसे कम 0.8 प्रतिशत पुरुष शराब का सेवन करते हैं.

इसे भी पढ़ें-ना डरेंगे और ना झुकेंगे! ट्रंप फोन करते रह गए लेकिन पीएम मोदी ने नहीं उठाया, जर्मनी के अखबार ने बताया कैसे गिड़गिड़ा रहा अमेरिका

जीतू पटवारी (Jeetu Patwari) के बयान ने भले ही सियासी गर्मी बढ़ा दी हो लेकिन आंकड़े कुछ और ही कहानी कह रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

48 seconds ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

14 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

47 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

60 minutes ago