देश

“जिस व्यक्ति में साहस होता है वह सत्य कहीं से भी खोज कर ले आ सकता है.”- प्रयागराज में ब्यूरो ऑफिस के उद्घाटन के मौके पर बोले जस्टिस गौतम चौधरी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मौजूदगी में ब्यूरो ऑफिस का उद्घाटन हुआ. हाई कोर्ट के जज जस्टिस विवेक कुमार सिंह ने फीता काटकर भारत एक्सप्रेस के ब्यूरो ऑफिस का उद्घाटन किया. इस दौरान जस्टिस सौरभ श्रीवास्तव, जस्टिस गौतम चौधरी, जस्टिस क्षितिज शैलेंद्र और जस्टिस नीरज तिवारी भी मौजूद रहे.

इस मौके पर जस्टिस गौतम चौधरी ने अपने संबोधन में भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल की टैगलाइन ‘सत्य, साहस और समर्पण’ के ‘समर्पण’ का जिक्र करते हुए कहा, “समर्पण व्यक्ति के प्रति न हो, समर्पण किसी विचारधारा के प्रति न हो, अगर समर्पण कहीं होना है तो इस राष्ट्र के प्रति हो और नारायण के प्रति हो. नारायण के रूप में वे अल्लाह भी हो सकते हैं जीसस क्राइस्ट भी हो सकते हैं. अगर यह समर्पण आपने कर लिया तो जो भी नारायण की शरण में चला गया, वो साहस से भरपूर हो जाता है. उसके पास साहस की कोई कमी ही नहीं रहती है. जिस व्यक्ति में साहस होता है वह सत्य कहीं से भी खोज कर ले आ सकता है.”

जस्टिस गौतम चौधरी ने कहा, “आज तो इतनी ज्यादा जरूरत है कि सत्य यहां से चलता है और यहां से बाहर निकलकर अखबार के दफ्तर पहुंचते-पहुंचते सत्य की असत्यता में कितना परिवर्तन हो जाता है, इसका आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “जिस सोशल मीडिया की बात आप कर रहे हैं, उस सोशल मीडिया पर भी अर्थ का अनर्थ बनाकर परोसा जा रहा है. यह चिंता का विषय है. मुझे बिल्कुल कोई संकोच नहीं है, जिस इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की बात आप कर रहे हैं, इतनी विषमता है कि अगर एक चैनल पर कोई विषय चल रहा है वह 4-5 चैनल पर चल ही नहीं रहा है.”

जस्टिस चौधरी ने कहा, “पहले यह होता था कि एक अखबार पढ़ लें, तो दो-तीन अखबार पढ़ने पर भी समाचार वही रहते थे, केवल आर्टिकल बदलता था किसका आर्टिकल है और कैसा है. भाषा का स्तर बदलता था लेकिन उसका तत्व और सत्य नहीं बदलता था. लेकिन आज भाषा में तत्व और सत्य दोनों बदल जाता है, यह चिंता का विषय है.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

14 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

57 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

1 hour ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

1 hour ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

1 hour ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago