Priyanka Gandhi Bag: लोकसभा की सबसे नई सदस्य प्रियंका गांधी इस सप्ताह अपने टोट बैग (Tote Bag) की वजह से सुर्खियों में रहीं. सोमवार (16 दिसंबर) को वह लोकसभा में “फिलिस्तीन” लिखा हुआ बैग लेकर पहुंचीं, जिस पर भाजपा नेताओं ने उनकी आलोचना की. अगले दिन वह एक और बैग लेकर आईं, इस बार उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों की दुर्दशा को दर्शाया.
अब इस घटना के कुछ दिनों बाद भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने शुक्रवार (20 दिसंबर) को प्रियंका गांधी को “1984” लिखा हुआ एक बैग भेंट किया. निश्चित ही यह बैग 1984 सिख विरोधी दंगों को याद दिलाते हुए BJP का कांग्रेस पर तंज है. इसका एक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया गया.
इससे पहले शुक्रवार को प्रियंका गांधी ने अंबेडकर मुद्दे पर NDA और INDIA के सांसदों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर दो भाजपा सांसदों के घायल होने के बाद राहुल गांधी पर हुई FIR मामले में अपने भाई का बचाव किया.
प्रियंका गांधी ने कहा,
“यह सरकार की हताशा का प्रतीक है. यह एक झूठी एफआईआर है. राहुल गांधी किसी को धक्का नहीं दे सकते. मैं उनकी बहन हूं, मुझे यह पता है. सच कहूं तो देश भी यह जानता है. देश देख रहा है कि वे कितने हताश हो गए हैं क्योंकि वे अडानी पर चर्चा नहीं चाहते हैं. देश अंबेडकर जी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा.”
ये भी पढ़ें: कॉन्सर्ट को लेकर महाराष्ट्र सरकार की एडवाइजरी पर दिलजीत दोसांझ ने कहा- सारी एडवाइजरी मेरे लिए ही है
-भारत एक्सप्रेस
गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…
Sanjay Gaikwad: महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक ने…
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए भारतीय…
बिहार के महान क्रांतिकारी योगेंद्र शुक्ल, जिन्हें लोग 'शेरे बिहार' के नाम से जानते थे,…
Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में करवा चौथ के पावन पर्व पर एक हैरान…
रिलायंस जियो की एंट्री ने भारत में इंटरनेट की दुनिया बदलने में अहम भूमिका निभाई.…